फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Clean and Green Society planted more than 80 saplings in PM Shri Kendriya Vidyalaya

देहरादून: क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट ने किया वृक्षारोपण, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 80 से अधिक पौधे रोपे

Sun, 27 Jul 2025 08:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: श्याम जी. Updated Sun, 27 Jul 2025 08:35 PM IST
सार

क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट सोसाइटी ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में तीसरा वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर 80 से अधिक विविध प्रजातियों के पौधे रोपे। कार्यक्रम में भाजपा नेता आदित्य चौहान और प्रिंसिपल मामचंद ने पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
Clean and Green Society planted more than 80 saplings in PM Shri Kendriya Vidyalaya
तीसरा वृक्षारोपण अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट सोसाइटी द्वारा इस मानसून सत्र का तीसरा वृक्षारोपण अभियान पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में अशोक, गुलमोहर, कनेर, चंपा, बॉटल ब्रश, केसिया सामिया सहित विभिन्न प्रजातियों के 80 से अधिक पौधे रोपे गए।

विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य मामचंद द्वारा समिति से वृक्षारोपण के अनुरोध को स्वीकार करते हुए संस्था ने 27 जुलाई को विशेष अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समिति के सदस्यों व विद्यालय स्टाफ के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन


आदित्य चौहान और प्रिंसिपल मामचंद ने क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आने वाले समय में और अधिक वृक्ष लगाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, सचिव जे. पी. किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला सहित गगन चावला, मंजुला रावत, दीपक सिंह, रविंदर खालसा, संजय भाटिया, अनुराग शर्मा, राजेश बाली, दिवाकर नैथानी, सुंदर शुक्ला, राजन नेगी, धीरज बिष्ट तथा विद्यालय के शिक्षक पीयूष निगम और पूरा स्टाफ शामिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed