फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CLAT will be held on 10th May in next year number of questions will reduced

अगले साल 10 मई को होगा क्लैट, इस बार सवालों की संख्या भी घटाई जाएगी

Fri, 22 Nov 2019 09:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 22 Nov 2019 09:10 AM IST
सार

  • हैदराबाद में हुई एनएलयू कंसोर्टियम की बैठक में हुआ फैसला

विज्ञापन
CLAT will be held on 10th May in next year number of questions will reduced
क्लैट

विस्तार

12वीं के बाद एलएलबी और एलएलबी के बाद एलएलएम दाखिलों का कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) अगले साल 10 मई को आयोजित किया जाएगा। हैदराबाद में हुई एनएलयू कंसोर्टियम की बैठक में इस पर मुहर लग गई है। जल्द ही इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


क्लैट 2020 के लिए एक जनवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसका नोटिफिकेशन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगा। क्लैट यूजी में प्रश्नों का पैटर्न भी बदलने पर मुहर लगी है। प्रश्नों की संख्या 200 से घटकर 120 से 150 के बीच हो सकती है। इस बार भी परीक्षा ऑफलाइन ही होगी। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होना बाकी

हालांकि अभी इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है। लॉ प्रेप के निदेशक एसएन उपाध्याय ने बताया कि बैठक में क्लैट की तिथियां और पैटर्न पर मुहर लग चुकी है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पैटर्न पूरी तरह से समझा जा सकेगा।

उत्तराखंड में दाखिलों पर असमंजस बरकरार

प्रदेश में सेंट्रल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना न हो पाने के कारण इस बार भी लॉ एडमिशन पर असमंजस बना हुआ है। इस यूनिवर्सिटी में क्लैट के स्कोर से ही दाखिले किए जाने थे। इस वजह से यहां के युवाओं को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed