फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   civil service pre exam 2020: today held in dehradun

सिविल सर्विस प्री परीक्षा 2020 : 53 केंद्रों पर हुआ सिविल सर्विस प्री एग्जाम, 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Sun, 04 Oct 2020 10:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 04 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
civil service pre exam 2020: today held in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (file photo)

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्री एग्जाम रविवार को 53 केंद्रों पर हुआ। परीक्षा दो पालियों में हुई। जिसमें 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जो कि पिछले साल की तुलना में काफी कम है। पिछले वर्ष 53 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा प्री एग्जाम दिया था। 

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से यूपीएससी के अभ्यर्थी परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कोरोना महामारी को लेकर परीक्षा रद्द कराने पर भी जोर दिया जा रहा था, लेकिन रविवार को सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य गाइडलाइन का पालन कराते हुए परीक्षा संपन्न कराई गई। 
विज्ञापन


एडीएम (एफआर) बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि 53 केंद्रों पर पहली पाली में 22791 अभ्यर्थियों में से 9281 ने परीक्षा दी, जबकि 13510 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 22790 अभ्यर्थियों में से केवल 9143 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि 13647 अभ्यर्थी नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आमतौर पर 53-55 प्रतिशत अभ्यर्थी सिविल सर्विस प्री एग्जाम देते हैं, लेकिन इस बार यह प्रतिशत 40 पहुंच गया। इसकी वजह कोरोना महामारी भी है। जिसकी वजह से काफी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।

एडीएम ने बताया कि एग्जाम में 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही 53 इंस्पेक्टिंग ऑफिसर्स की तैनाती की गई थी। इसके अलावा सभी केंद्रों पर पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे। 

Trending Videos

परीक्षा के चलते पैक रहीं बसें

रविवार को देहरादून के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के चलते रोडवेज की अधिकांश बसें पैक नजर आईं। खासकर हरिद्वार और रुड़की की बसों की ज्यादा मांग रही। इन रूट पर अभ्यर्थियों को बस का इंतजार भी करना पड़ा। इसे देखते हुए डिपो ने हरिद्वार व रुड़की के लिए कुल 10 बसें अतिरिक्त चलाईं। 

रविवार शाम करीब पांच बजे बस पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आईएसबीटी पहुंचे थे। इनमें हरिद्वार व रुड़की रूट के अधिक संख्या में युवा नजर आए। पहले से निर्धारित बसें सीट पूरी होने पर रवाना कर दी गईं, लेकिन इसके बाद भी काफी युवा बस के इंतजार में खड़े रहे। इसके बाद डिपो को छह बसें हरिद्वार व चार बसें रुड़की के लिए लगानी पड़ीं। 

मास्क न लगाने पर प्रवेश से रोका
प्रशासन की सख्ती के बाद आईएसबीटी में प्रवेश के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। रविवार परीक्षा देकर बस पकड़ने आईएसबीटी पहुंचे कई अभ्यर्थियों को मास्क न लगाने पर प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि, मास्क पहनने पर उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed