{"_id":"599bc0424f1c1bc8528b4663","slug":"city-waste-service-door-to-door-will-continue-in-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल सफल, अब रोज रात में उठेगा शहर का कूड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल सफल, अब रोज रात में उठेगा शहर का कूड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
city waste service
रात में कूड़ा उठाने का ट्रायल सफल होने के बाद नगर निगम ने सोमवार रात से सभी वार्डों में रात्रि में कूड़ा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कर दिया है। 15 दिनों के अंदर सभी वार्डों से रात्रि में 100 मीट्रिक टन कूड़ा उठाने का टारगेट रखा गया है।
विज्ञापन
नगर निगम में 60 वार्ड हैं। वार्डों से प्रतिदिन करीब ढाई सौ मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। जगह-जगह रखे गए डस्टबिन में कूड़ा एकत्र होता है। अभी तक कूड़ा सिर्फ सुबह से शाम तक उठाया जाता था। इससे यातायात व्यवस्था बाधित होती थी। नगर निगम ने शुक्रवार से रात्रि में कूड़ा उठाने का ट्रायल शुरू किया था। पहले दिन ट्रायल एक वार्ड से शुरू हुआ। शनिवार और रविवार को ट्रायल 17 वार्डों में भी सफल रहा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त रवनीत चीमा के मुताबिक रात्रि में कूड़ा उठाए जाने से सुबह अधिकांश डस्टबिन खाली मिले। सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होने से कूड़ा उठाने में किसी तरह की परेशानी भी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सोमवार से सभी वार्डों में रात्रि में कूड़ा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी कर दिया है। नगर निगम के कर्मचारी रात 10 बजे से 12 बजे तक कूड़ा उठाएंगे। आने वाले 15 दिनों में 100 मीट्रिक टन कूड़ा उठाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन