{"_id":"4df2f813d215030d54b4f7903d7d9d8b","slug":"city-road-in-bad-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड़ियां डालकर भूल गए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड़ियां डालकर भूल गए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 Dec 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड शासन में मंगलवार को तय किया गया कि आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बना लिया जाएगा।
विज्ञापन
सड़कों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया
लेकिन सरकार जिस शहर में रहती है उसकी सड़कों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया गया है। बारिश के बाद शहर की सड़कों को जिस तेजी से बनाया जाना चाहिए था वह तेजी कहीं दिखाई नहीं थी। अब सर्दी आ गई है।
पढ़ें, मुख्यमंत्री पद के दावेदार दिल्ली में और अफवाहें दून में
विज्ञापन
कुछ दिन बाद यह कहकर सड़कें बनानी बंद कर दी जाएंगी कि ठंड में रोड नहीं बन सकती। शहर की तमाम सड़कें अधूरी और गड्ढों से भरी हैं। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने कई सड़कों पर रोड़ी बिछवा कर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
रेडियल रोड, मोथरोवाला रोड, पार्क रोड की सड़कों का तो बुरा हाल है। इन पर पिछले कई माह से रोड़ी बिछाकर छोड़ दिया गया है। इस वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
पढ़ें, 2.5 मार्क्स लाने पर भी मिलेगा IIT में मौका
मित्रलोक और दीपलोक कॉलोनी की सड़कें, जून 2013 से पहले बन जानी चाहिए थी, लेकिन उन पर आज तक काम नहीं शुरू हो पाया है। संजय कॉलोनी और गांधी ग्राम की सड़कों का भी बुरा हाल है।
पढ़ें, जेपी जोशी प्रकरणः वल्दिया ने भी किया था पीड़िता का यौन शोषण!
कुछ सड़कों पर काम चल रहा है, जिन्हें तय समय में पूरा कर लिया जाएगा। एडीबी की सड़कों का काम जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।
- बीएन चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड