फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   city patrolling unit

विदेशी स्टाइल में जवान संभाल रहे ट्रैफिक की कमान

Thu, 03 Apr 2014 03:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Apr 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
city patrolling unit

डीजीपी बीएस सिद्धू के निर्देश पर गठित पुलिस की सिटी पेट्रोलिंग यूनिट बुधवार से सड़कों पर उतर गई।

विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून के इस स्कूल में पढ़ेगी गांधी परिवार की बेटी

पहले ही दिन यूनिट ने शहर में यातायात अभियान चलाते हुए नियम तोड़ने वाले 645 लोगों का चालान किया। इनमें अधिकतर मामले बिना हेलमेट ड्राइविंग और ट्रिपल राइडिंग के थे। चालान के तौर पर यूनिट ने 60 हजार रुपए जमा कराए।
विज्ञापन


17 वाहनों के चालान किए
आरसी न होने पर भी 17 वाहनों के चालान किए गए। मंगलवार को डीजीपी ने विशेष दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बुधवार को टीम ने काम करना शुरू किया।

शहर में बिना हेलमेट और तीन सवारी लेकर चलने वाले दुपहिया वाहन चालक उस वक्त हड़बड़ा गए जब इस दस्ते में शामिल सब यूनिटों के जवानों ने माइक पर उद्घोषणा कर उन्हें रुकने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, एनडी तिवारी से परेशान हैं कांग्रेस आलाकमान

कुछ जगह नो पार्किंग में खड़े वाहनों के भी चालान किए गए। कई जगह लोग विशेष वर्दी और बाइक पर सायरन बजाते चल रहे जवानों को देखकर हैरत में पड़ गए।

दस्ते के प्रभारी एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय ने बताया कि दस यूनिट चौबीसों घंटे काम करेगी।

दून पुलिस ने तैयार किया स्पेशल दस्ता
अपराध, ट्रैफिक व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए तैयार यह खास सिटी पेट्रोलिंग यूनिट देहरादून की सड़कों पर उतार दी गई।

पढ़ें, सपा का ये कार्ड खत्म करेगा मोदी की लहर का असर!

पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर यूनिट को रवाना करते हुए डीजीपी बीएस सिद्घू ने कहा कि यूनिट ‘नम्रता और दृढ़ता’ के सिद्घांत पर काम करेगी। बेहतर रिस्पांस पर इसे दूसरे जिलों में भी लागू किया जाएगा।


यूनिट के जवानों ने पुलिस लाइन में डेमो भी दिया। कार्यक्रम में डीजी विजिलेंस एसके भगत, एडीजी आरएस मीणा, डीआईजी जीएन गोस्वामी, डीआईजी अमित सिन्हा और एसएसपी अजय रौतेला आदि मौजूद थे।

घायल को तुरंत प्राथमिक उपचार

शराब पीकर वाहन चलाने, नो पार्किंग में वाहन खड़ा होने, दूसरे तरीकों से यातायात नियम तोड़ने या सड़क हादसों की वायरलेस पर सूचना मिलते ही यूनिट मौके पर पहुंचेगी।

पढ़ें, 'गुजरात बने न बने, लेकिन मोदी बन गए हैं मॉडल'

घायल को प्राथमिक इलाज देने के बाद अस्पताल पहुंचाया जाएगा और हादसा करने वालों को संबंधित थाने।

घटना स्थल की वीडियोग्राफी कर यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी यूनिट कार्रवाई करेगी। अलग-अलग हिस्सों में फैली सभी यूनिटें घेराबंदी कर भाग रहे आरोपी या संदिग्धों को भी पकड़ेंगी।

इनसे लैस होगी टीम
बाइक सवार जवानों के पास पिस्टल, हेलमेट पर ब्लूटूथ माइक, ब्लूटूथ वायरलेस, एल्कोमीटर, बेल्ट, टार्च, पेपर स्प्रे, वीडियो कैमरा और फर्स्ट एड बॉक्स भी होगा। यूनिट हर रोज एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय और एसपी मुख्यालय निवेदिता कुकरेती को रिपोर्ट देगी।

इन इलाकों में होगी मूवमेंट
घंटाघर, दर्शनलाल चौक, लैंसडौन चौक, कनक चौक, एस्लेहॉल चौक, ग्लोब चौक, यूकेलिप्टस चौक, दिलाराम चौक।

इन रूटों पर पेट्रोलिंग

- दिलाराम चौक से मसूरी डायवर्जन
- घंटाघर से बल्लूपुर और कौलागढ़
- दर्शनलाल चौक से प्रिंस चौक होकर बल्लीवाला चौक
- सहारनपुर चौक से पटेलनगर से बल्लीवाला
- पटेलनगर चौक से आईएसबीटी
- ग्रेट वैल्यू से कैनाल रोड होकर आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रासिंग
- यूकेलिप्टस चौक से धर्मपुर चौक और सहस्त्रधारा क्रासिंग तक
- धर्मपुर चौक से रिंग रोड होकर जोगीवाला तक
- जोगीवाला से रिस्पना, हरिद्वार बाईपास होकर आईएसबीटी तक

संक्षेप में जानें...
100 नंबर डायल कर बुला सकेंगे।
24 घंटे मिलेगी पेट्रोलिंग टीम की सुविधा।
12 सब यूनिट में बांटी गई सिटी पेट्रोलिंग यूनिट।
28 सब इंस्पेक्टर और 29 कांस्टेबल यूनिट में।
02 सब यूनिट रिजर्व रखी जाएगी।
10 बुलेट, एक बोलेरो से होगी पेट्रोलिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed