फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   city magistrate ordered to free two men

‘दारु नहीं पिएंगे, हंगामा नहीं करेंगे’

Tue, 31 Dec 2013 11:14 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Dec 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
चार युवकों को न्यू ईयर रिजोल्युशन ने केस से मुक्ति दिला दी। इन युवकों ने मंगलवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपना रिजोल्युशन दुहरा दिया।
विज्ञापन


पढ़ें, सोशल साइट्स के सहारे चमक रहा जिस्म फरोशी का धंधा


युवकों ने कान पकड़े और शपथ ली कि ‘अब न तो दारु पिएंगे और न ही कहीं हंगामा करेंगे।’ इस पर सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुणवंत ने चेतावनी देकर बरी कर दिया।

दो महीने पुराना केस

दो महीने पहले जाखन स्थित एक रेस्टोरेंट में इन चार युवकों ने हंगामा किया था। ये युवक शहर के सभ्रांत और संपन्न कहे जाने वाले परिवारों के हैं।

पढ़ें, शादी का झांसा दे फौजी ने लूट ली युवती की इज्जत
विज्ञापन


इन लोगों ने पहले रेस्टोरेंट के बार में खूब शराब पी और फिर बाहर आकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये पुलिस से भी उलझ गए और अपने परिवार के रसूख की धौंस देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में लगती थी हाजिरी
पुलिस ने इन युवकों को हिरासत में ले लिया था। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट गुणवंत ने इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया, लेकिन शर्त लगा दी कि वे बराबर कोर्ट में आकर हाजिरी लगाते रहेंगे।

पढ़ें, बेटे का मुंह देख दान कर दी बेटी की आंखें

नववर्ष की पूर्व संध्या पर ये हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे थे। मजिस्ट्रेट को न्यू ईयर रिज्योलुशन बताई और आइंदा ऐसी हरकत न करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed