फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   city bus killed old woman

सिटी बस बनी यमदूत, पहिये के नीचे आई वृद्धा

Sat, 05 Jul 2014 12:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Jul 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
city bus killed old woman

देहरादून वासियों के लिए सिटी बसें यमदूत बनकर रह गई हैं। सिटी बस चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार की वजह से आए दिन कोई न कोई इनकी चपेट में आता ही रहता है।

विज्ञापन


बस से गिरकर पहिये के नीचे आई महिला
शुक्रवार को एक सिटी बस चालक की जल्दबाजी ने वृद्ध महिला की जान ले ली। महिला बस से उतर रही थी तभी चालक ने बस चला दी। महिला बस से गिरकर उसके पहिये के नीचे आ गई।
विज्ञापन


गंभीर घायल महिला को सीएमआई अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से बस चालक फरार है।

तिब्बती कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड निवासी 70 वर्षीय रिबीन डोलना शुक्रवार दोपहर सिटी बस में रायपुर आ रहीं थी। उन्हें नालीपानी चौकी के पास बस से उतरना था इसलिए वह दरवाजे पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने बस रोकी, लेकिन रिबीन डोलना के उतरने से पहले ही चला दी। इससे महिला सड़क पर गिरकर बस के पहिये के नीचे आ गई। यात्रियों ने शोर मचाया तो चालक ने बस रोक दी।


वृद्धा की गंभीर हालत देखकर चालक फरार हो गया। लोग महिला को सीएमआई अस्पताल ले गए, जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर उनके परिजनों को बुलवा लिया।

सिटी बसों की मनमानी पर नहीं रोक
सिटी बस चालकों की मनमानी पर रोक नहीं लग पा रही है। एसएसपी ने पंद्रह दिन पहले बस संचालकों की बैठक लेकर निर्धारित गति से वाहन चलाने, यात्रियों से अभद्रता न करने और प्रेशर हार्न लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

बावजूद इसके सिटी बस चालक बाज नहीं आ रहे हैं। चालक की जल्दबाजी की वजह से एक वृद्ध महिला को जान गंवानी पड़ी।

पहले भी हुए हादसे
इससे पहले भी कई लोग बेलगाम सिटी बसों का शिकार हो चुके हैं। मई में भी ओएफडी में तैनात एक निजी गार्ड को सिटी बस ने कुचल डाला था।

हादसे के वक्त वह बाइक पर सवार थे। वहीं पिछले वर्ष कारगी चौक पर स्कूटी सवार महिला पुलिस दारोगा सिटी बस की चपेट में आ गईं थी।

सड़कों पर सिटी बसों की अराजकता का मुद्दा कई बार गरमा चुका है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed