{"_id":"cf2280d84b1fb79cd5b3ac2cee9186aa","slug":"citizen-journalist-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी सड़क बनाई नहीं, जो बनाई वो भी उधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी सड़क बनाई नहीं, जो बनाई वो भी उधड़ी
अमर उजाला, सेलाकुई
Updated Wed, 26 Mar 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से बैरागीवाला गांव को हाईवे से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का 200 मीटर हिस्से का निर्माण अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
पढ़ें, यह किला सुनाता है अंग्रेजों के जुल्म की दास्तां
शेष हिस्से पर की गई पेंटिंग भी उधड़नी शुरू हो गई है, जिससे ग्रामीण गुस्से में हैं। उन्होंने गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लोनिवि प्रांतीय खंड देहरादून ने 700 मीटर लंबी सड़क पर सुधारीकरण कार्य शुरू किया। विभाग महज 500 मीटर हिस्से पर काम करता चलता बना। शेष 200 मीटर हिस्से में रोड़ी और बजरी बिछाकर छोड़ा हुआ है।
विज्ञापन
पढ़ें, यहां 50 प्रतिशत मतदाता भी नहीं करते मतदान
स्थानीय निवासी दीपक कश्यप, रविंद्र सिंह, आशीष कुमार का कहना है कि जो हिस्सा बना है, उसकी पेंटिंग भी उधड़ने लगी है। पेंटिंग उधड़ने से निकली बजरी से दुपहिया वाहन रपट रहे हैं। शेष हिस्सा भी चलने लायक नहीं है।
करीब तीन महीने से काम अधर में लटका हुआ है। उन्होंने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की बात कही है। ईई बीवी चौधरी ने कहा कि अभी तक ठेकेदार का पेमेंट नहीं हुआ है।
पढ़ें, सीएम के इलाके में चेलों के लिए गुरु नहीं
काम पूरा होने पर ही पेमेंट होगा। सड़क पर अभी पेंटिंग का एक ओर कोट होना है। मार्च के अंत तक काम पूरा हो जाएगा।