रामदेव के प्रतिष्ठानों को CISF सुरक्षा, देश का ऐसा तीसरा संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब केंद्र सरकार की सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) करेगी। पहले चरण में पतंजलि हर्बल फूड पार्क के लिए 35 जवानों की तैनाती शुक्रवार को हो गई है। देश में पतंजलि तीसरा संस्थान है जिसे सीआईएसएफ की सुरक्षा मिली है।
पदार्था गांव स्थित हर्बल फूड पार्क परिसर में ही बाबा रामदेव के करीब 45 औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं। इनकी और इनके अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा अब तक निजी सुरक्षा कंपनी ट्रिग सिक्योरिटी और एसआईएस सिक्योरिटी के अधीन थी।
लेकिन 27 मई को फूड पार्क में हुई हिंसक झड़प के बाद बाबा रामदेव ने अपने सभी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए केंद्र से सीआईएसएफ की मांग की थी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद सीआईएसएफ कर्मियों के वेतन का एक बड़ा हिस्सा पतंजलि चुकाएगी।
अब तक इन कंपनियों को मिली है CISF सुरक्षा
गुजरात की रिलायंस पेट्रो एंड केमिकल लिमिटेड और कर्नाटक की इन्फोटैक कंपनी को सीआईएसएफ की सुरक्षा पहले से प्रदान है। अब बाबा रामदेव की पतंजलि देश का तीसरा ऐसा प्रतिष्ठान बन गई है जिसकी सुरक्षा सीआईएसएफ करेगी। उम्मीद है कि अगले चरण में कुछ और सीआईएसएफ बाबा के प्रतिष्ठानों में तैनात किए जाएंगे।
बोले रामकृष्ण
हमारे प्रतिष्ठान केवल हमारे नहीं हैं। इनका राष्ट्र के निर्माण में बड़ा योगदान है। देशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जरूरी है। हाल के घटनाक्रम से स्थानीय पुलिस प्रशासन की हकीकत सामने आई है। अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इन प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करेगी। पहले चरण में 35 जवानों की तैनात की गई है।
-आचार्य बालकृष्ण, महामंत्री पतंजलि योगपीठ।
भेल में तैनात है सीआईएसएफ
केंद्र सरकार के हरिद्वार स्थित महारत्न प्रतिष्ठान भेल की सुरक्षा भी पहले भेल की अपनी सुरक्षा कंपनी थी। लेकिन कुछ दशक पूर्व प्रतिष्ठान में हुए संघर्ष के बाद निजी सुरक्षा कंपनी के कर्मियों को भेल में विलीन कर दिया था। तब से सीआईएसएफ की एक यूनिट भेल की सुरक्षा का दायित्व निभा रही है।