{"_id":"b0f0f73459608a9c3af548490e293633","slug":"church-says-to-eco-christmas","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर चर्च का 'स्पेशल मैसेज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर चर्च का 'स्पेशल मैसेज'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Dec 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस की तैयारियों के बीच राजधानी के चर्च पर्यावरण संरक्षण की मुहिम भी छेड़ने वाले हैं। कैरोल्स के साथ सेलिब्रेशन के बीच विभिन्न चर्चों में लोगों को ईको फ्रेंडली क्रिसमस मनाने का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
चर्च की अपील
चर्च अपील करेगा कि प्लास्टिक से बनी सजावटी सामग्री खरीदने के बजाय लोग प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें। चर्चों में 24 दिसंबर की आधी रात केक काटकर त्योहार मनाया जाएगा। 25 दिसंबर की सुबह क्रिसमस केक काटा जाएगा।
विज्ञापन
चर्च ने कहा है कि क्रिसमस पर चर्चों में हरे-भरे पेड़ों की सजावट की जाती है। जो बात प्राकृतिक सुंदरता में है वह आर्टिफिशियल में नहीं। चर्च अपने घरों में क्रिसमस पेड़ लगाने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं पास्टर
चर्च में क्रिसमस पर सबको खुशहाली का संदेश दिया जाता है। लेकिन यह तभी सार्थक है, जब लोग सजावट के लिए आर्टिफिशियल ट्री और अन्य सामग्री का इस्तेमाल बंद कर दें। चर्च से हर बार यह संदेश दिया जाता है। क्रिसमस के मौके पर पेड़ लगाने के लिए भी कहा जाता है। इस बार भी लोगों से ईको-फ्रैंडली क्रिसमस मनाए जाने की अपील की जा रही है।
-जॉन आनंद, सीनियर पास्टर, मसीह मंडली चर्च