उत्तराखंड में फिर कटी लड़की की चोटी, लेकिन इस बार हुआ कुछ अलग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में चोटी कटने के एक और मामले ने सनसनी फैला दी। लेकिन यह घटना पहली हुई घटनाओं से थोड़ा अलग है। जानिए, पूरी बात खबर में...
घटना पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार की है। बीती सुबह सतेंद्र नगर कौड़िया निवासी एक युवती की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया। घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।
चोटी कटने के बाद युवती बेहोश हो गई। दो दिन के भीतर इलाके में चोटी कटने की दूसरी घटना ने कोटद्वार में दहशत फैला दी। घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है। सतेंद्र नगर निवासी रूकसाना (20) पत्नी अहमद अली सुबह घर में खाना बनी रही थी।
अस्पताल में भर्ती हुई युवती
जहां रहस्यमय ढंग से उसकी चोटी का निचला हिस्सा कट गया। जिससे वह बेहोश हो गयी। अहमद अली ने बताया कि रूकसाना ने होश में आने पर सिर में भारीपन होने की शिकायत की। जिसके बाद परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उसकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बाजार चौकी से उपनिरीक्षक विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का मुआयना जांच शुरू कर दी है।