फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chirag gets scholarship from air india

एयर इंडिया के पंख लगाकर 'उड़ेगा' चिराग

Wed, 25 Dec 2013 10:37 AM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Dec 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
chirag gets scholarship from air india

देश में अंडर-17 वर्ग में नंबर एक बनने के करीब पहुंच चुके उत्तराखंड के चिराग सेन के साथ एयर इंडिया ने करीब एक लाख रुपए का वार्षिक करार किया है।

विज्ञापन


मिलेंगी सभी सुविधाएं
इसके तहत चिराग को प्रतिमाह 8 हजार रुपए, मैच फीस, आने-जाने, रहने सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। अल्मोड़ा के तिलकपुर मोहल्ला निवासी और बीयरशिवा स्कूल में 11वीं के छात्र चिराग सेन अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


उनका छोटा भाई लक्ष्य सेन अंडर-13 वर्ग में टॉप पर काबिज है तो चिराग अंडर-17 के पहले पायदान में पहुंचने के करीब हैं। चिराग अपनी जोड़ीदार कुहू गर्ग के साथ राष्ट्रीय स्तर के सीनियर वर्ग और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जलवा बिखेर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया ने दो साल तक दी थी स्कॉलरशिप
उनके खेल को देखते हुए ही एयर इंडिया ने उन्हें कांट्रेक्ट खिलाड़ी के रूप में अपने खेल बेड़े में शामिल कर लिया है। चिराग के पिता और कोच डीके सेन ने बताया कि दो साल तक चिराग को एयर इंडिया ने स्कॉलरशिप दी थी।


इस साल एयर इंडिया ने चिराग के साथ वार्षिक कांट्रेक्ट किया है। चिराग इस साल एयर इंडिया के लिए रहमत उल्ला कप के टीम इवेंट में सिल्वर और नारंग कप में गोल्ड जीत चुके हैं।

आईबीएल में मौके की उम्मीद
सीनियर नेशनल में कांस्य पदक जीतने के बाद चिराग और कुहू की एकल और युगल रैंकिंग में उछाल आने की उम्मीद है। नई रैंकिग जनवरी में जारी होगी।

चिराग के पिता डीके सेन का कहना है कि अंडर-17 में चिराग वर्तमान में नंबर तीन पर है, लेकिन इस पदक के दम पर वह नंबर एक पर पहुंच सकता है। वहीं, अंडर-19 वर्ग में चिराग और कुहू की जोड़ी को शीर्ष वरीयता मिलने की पूरी उम्मीद है।

साथ ही अब चिराग और कुहू को सीनियर टूर्नामेंट के साथ ही इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) में भी मौका मिलने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed