फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chirag and kuhu in top fifteen

चिरांग और कुहू की छोटे कदमों से ऊंची छलांग

Tue, 07 Jan 2014 10:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Jan 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
chirag and kuhu in top fifteen

वर्ग अंडर-17, लेकिन खेल ऐसा कि दिग्गज भी दंग रह जाएं... कुछ ऐसी है उत्तराखंड के चिराग सेन और कुहू गर्ग की जोड़ी। इस जोड़ी ने पहली बार सीनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और सबकी उम्मीदों के विपरीत अनुभव और उम्र में बड़े कई दिग्गज खिलाड़ियों का मात देते हुए कांस्य पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन


पढ़ें,जल्द न संभले तो भड़क सकती है उत्तराखंड में आग
विज्ञापन


इस आश्चर्यजनक जीत के साथ दोनों ने रैंकिंग में भी ऊंची छलांग लगाई है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ताजा रैंकिंग में दोनों खिलाड़ी पहली बार में ही टॉप-15 में जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर खिलाड़ियों के क्लब में शामिल
अल्मोड़ा स्थित स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में खेल की बारीकियां सीखकर चिराग और कुहू आज राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर खिलाड़ियों की कतार में शामिल हो चुके हैं।

पढ़ें,चूहे बजा रहे सायरन, पुलिस परेशान


देश के कई बड़े खेल घराने और कंपनियां दोनों को अपने साथ जोड़ने को बेकरार हैं। चिराग को एयर इंडिया अपने साथ जोड़ चुका है तो कुहू को ओएनजीसी मदद कर रहा है।

पहली बार में ही जीता था कांस्य
बीते महीने हुई सीनियर नेशनल में पहली बार कुहू और चिराग की जोड़ी ने मिक्स डबल्स में प्रतिभाग किया। यह जोड़ी सेमीफाइनल तक का सफर करने में सफल रही और कांस्य पदक जीता।

ये है ताजा रैंकिंग
जनवरी महीने में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सीनियर वर्ग की ताजा रैंकिंग जारी की। उत्तराखंड की जोड़ी कुल 385 अंकों के साथ 13वें नंबर पर पहुंच गई है।

पढ़ें,‘चाहे गोली मार दो, एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे’

वहीं सूत्रों की मानें तो अंडर-17 वर्ग में चिराग सेन बालक वर्ग में नंबर एक बन सकते हैं, जबकि कुहू के रैंकिंग में टॉप 3 में आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed