{"_id":"64590918ebbb62426e0db233","slug":"chinook-will-deliver-construction-materials-to-kedarnath-dham-from-today-heli-service-will-remain-closed-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Dham: पुनर्निर्माण सामग्री लेकर केदारनाथ पहुंचा चिनूक, छह से 9 बजे तक बंद रही हेली सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Dham: पुनर्निर्माण सामग्री लेकर केदारनाथ पहुंचा चिनूक, छह से 9 बजे तक बंद रही हेली सेवा
Tue, 09 May 2023 10:44 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 May 2023 10:44 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। जिसके चलते चिनूक सामग्री पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
पुनर्निर्माण सामग्री लेकर केदारनाथ पहुंचा चिनूक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए सेना के मालवाहक हेलिकॉप्टर चिनूक ने आज पुनर्निर्माण सामग्री धाम पहुंचाई। चिनूक से गौचर हवाई पट्टी से 150 टन पुनर्निर्माण सामग्री धाम पहुंचाई जाएगी। हेलिकॉप्टर ने सुबह 6 से 9 बजे तक दो शटल करी। इस दौरान केदारनाथ यात्रा में संचालित हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। चिनूक हेलिकॉप्टर बीते रविवार को गौचर हवाई पट्टी पर पहुंच चुका था।
विज्ञापन
Kedarnath Heli Service: खराब मौसम के कारण रद्द हो रही हेली सेवा, दूसरे दिन भी नहीं मिल रहा टिकट, यात्री परेशान
विज्ञापन
चिनूक द्वारा दो डंपर, एक पोकलैंड, पुल बनाने के पाइल मशीन सहित अन्य निर्माण सामग्री पहुंचाई जाएगी। डीएम ने बताया कि पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के अधिकांश कार्य इस वर्ष पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।