{"_id":"5bc1e8f5bdec22694e6b6763","slug":"chinese-tourist-like-yoga-and-ramlila-at-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से आए पर्यटकों ने लगाई गंगा में डुबकी, योग और रामलीला में खोए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से आए पर्यटकों ने लगाई गंगा में डुबकी, योग और रामलीला में खोए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sat, 13 Oct 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी के आजाद मैदान में चल रही रामलीला विदेशी पर्यटकों को भी खूब भा रही है। रामलीला देखने पहुंचे चीनी पर्यटक यहां भगवान राम के चरित्र से रूबरू हुए। उन्होंने प्राचीन भारतीय संस्कृति को इस तरह मंच पर प्रस्तुत करने के प्रयास की खूब सराहना की।
विज्ञापन
बता दें कि योग, आध्यात्म एवं भारतीय संस्कृति से आकर्षित होकर चीन के पर्यटकों का दल आजकल उत्तरकाशी आया हुआ है। इन पर्यटकों ने गंगोत्री धाम पहुंचकर गंगा में स्नान करने के साथ ही मां गंगा की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
ये पर्यटक अपने मार्गदर्शक योगाचार्य पीयूष बनूनी के साथ आजाद मैदान में चल रही रामलीला देखने पहुंचे। रामलीला में विदेशी दर्शकों को अपने बीच पाकर दर्शक एवं कलाकार खासे प्रफुल्लित हुए, दूसरी ओर ये चीनी पर्यटक प्राचीन भारतीय संस्कृति के प्रभावशाली मंचन को देख अभिभूत नजर आए। पर्यटक शेंग ली, सोंग पिंग, सुनीता, जिया ली, झू यू की, दया आदि ने बताया कि उन्होंने अभी तक भगवान राम के चरित्र के बारे में सिर्फ किताबों में पढ़ा था। इस तरह रामलीला का मंचन उन्होंने पहली बार देखा है। इस दौरान श्री आदर्श रामलीला समिति ने भी इन विदेशी पर्यटकों का स्वागत कर उन्हें रामलीला के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन