फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chinese soldier in uttarakhand

भारतीय सीमा में फिर घुसे चीनी सैनिक

Sun, 20 Jul 2014 04:53 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 20 Jul 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
chinese soldier in uttarakhand

उत्तराखंड के चमोली जिले से लगी चीन सीमा पर बाड़ाहोती सेक्टर में ‘नो मैन्स लैंड’ के पास भारतीय क्षेत्र तंजुलापास में एक बार फिर चीनी सैनिक घुस आए।

विज्ञापन


उन्होंने यहां मौजूद भारतीय चरवाहों को बलपूर्वक खदेड़ दिया। काले-सफेद घोड़ों पर सवार करीब 16 चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसे। वहां लगे चरवाहों के टेंट को फाड़कर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


चीनी सैनिकों की इस हरकत के बारे में चरवाहों ने रिमखिम में मौजूद भारतीय सुरक्षाबलों को बताया है। घटना 15 जुलाई की बताई गई है।

आईटीबीपी ने मानी घुसपैठ की बात

chinese soldier in uttarakhand

इन दिनों सीमा क्षेत्र में करीब पांच हजार भेड़-बकरियां चरने के लिए ले जाई गई हैं। इनके साथ करीब 500 चरवाहे सीमा क्षेत्र में अलग-अलग जगह ठिकाना बनाए हुए हैं।

ये चरवाहे सीमा क्षेत्र में भारतीय सेना के लिए मजबूत सूचना तंत्र का काम भी करते हैं। आईटीबीपी के एक अधिकारी ने बताया कि चीनी सैनिक सीमा क्षेत्र में तंजुलापास आए और उन्होंने यहां भारतीय चरवाहों के टेंट नष्ट कर दिए।

मालूम हो कि बीती 16 जून को भी चीनी सेना का एक हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा में देखा गया था। आईटीबीपी और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर इस घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed