फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chinese product in diwali.

दिवाली पर निकला चीन का दिवाला

Wed, 22 Oct 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Oct 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
chinese product in diwali.

इस दिवाली चाइनीज सामान के बहिष्कार का बाजार पर असर देखने को मिला है। कारोबारियों की मानें तो चाइनीज लाइटों और झालर की खरीदारी में इसबार गिरावट आई है।

विज्ञापन


चाइनीज लाइटों का स्टॉक भरने वाले इस दिवाली को घाटे का सौदा मान रहे हैं।कारोबारियों का मानना है कि इस बार दीपावली के लिए आई चाइनीज लाइटें, झूमर आदि सामान में उन्हें 40 प्रतिशत नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन


विक्रेताओं का मानना है लोगों में आई जागरूकता से चाइनीज सामान का बहिष्कार हो रहा है। लोगों का कहना है कि चाइनीज सामान सस्ता तो होता है, लेकिन उसमें क्वालिटी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच साल से डेकोरेशन का काम कर रहा हूं। लेकिन पहली बार चाइनीज सामान से बड़ा झटका लगा है। लोगों ने साफ मना कर दिया है कि सजावट के लिए चाइनीज झूमर, लाइट का प्रयोग नहीं करना है। कुछ का कहना है कि केवल दीये से घर सजाना है, तो कुछ ने केवल इंडियन लाइट की मांग की हैं।
- अंकित, एमडीडीए, शिल्पा इलेक्ट्रॉनिक

रिमोट से चलेगी, सजावट संग करेगी शोर

chinese product in diwali.

रिमोट से चलेगी और सजावट के साथ-साथ पटाखों की तरह शोर भी करेगी। जी हां, इस बार बाजार में आए चाइनीज पटाखों लड़ी खास है। हालांकि लोग इनकी तरफ कम रुचि दिखा रहे हैं। लेकिन खास बात यह है कि ये पूरी तरह से सुरक्षित है।

इससे किसी तरह का धुआं नहीं उठेगा। इन्हें आप सजावट के लिए दरवाजे के बाहर टांग सकते हैं। हाथ में रिमोट लेकर घर के अंदर बैठे इन पटाखों को जितनी बार चाहे उतनी बार बजा सकते हैं।

इससे 101 स्काई शॉट्स एक बार में निकलते हैं। चाइनीज बम की लड़ी भी बाजार में खास है। इसमें एक लड़ी में एक हजार बम हैं। इन बम को जलाते ही इससे म्युजिक की आवाज आने लगती है।

ये है कीमत
रिमोट वाली चाइनीज लड़ी - 1600 रुपए
ग्रैंड मेला शॉट - 1600 रुपए
चाइनीज म्यूजिकल बम की लड़ी - 350 रुपए
कैशिनो बम - 1650 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed