फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   china could bring flood in india.

इस छिपे हथियार से भारत में 'प्रलय' ला सकता है चीन!

Sat, 30 Apr 2016 02:29 AM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Apr 2016 02:29 AM IST
सार

  • - भारत के निचले सरहदी इलाकों में तबाही ला सकता झीलों का पानी
  • - झीलों के बारे में जानकारी देने को लेकर समझौते का उल्लंघन कर रहा चीन
  • - वैज्ञानिकों ने सरहदी क्षेत्रों में नदी वेधशाला बनाने का केंद्र को सुझाव दिया

विज्ञापन
china could bring flood in india.
भारत के साथ चीन पहले भी ऐसा कर चुका है। - फोटो : india-china

विस्तार

भारत के साथ बड़ी अंतराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाला चीन कभी भी भारत में जल प्रलय ला सकता है। हिमालय क्षेत्र में मौजूद अपनी झीलों के जलस्तर के बारे में भारत से जानकारी साझा करने में चीन समझौते का उल्लंघन कर रहा है। इन झीलों का पानी भारत के निचले सरहदी क्षेत्र वाले इलाकों में तबाही ला सकता है।

विज्ञापन


इस स्थिति से आशंकित वैज्ञानिकों ने केंद्र सरकार को सलाह दी है कि चीन से लगी सीमा पर नदीय वेधशालाएं स्थापित की जाएं ताकि झीलों के जलस्तर के संबंध में जानकारी मिलती रहे। वैज्ञानिकों को आशंका है कि चीन हिमालय क्षेत्र में अपनी नदीय झीलों का भारत के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन


चीन-भारत सीमा की स्थिति के बारे में वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों की यह आशंका सिर्फ कल्पना पर आधारित नहीं है।

पहले भी चीन कर चुका है ऐसी हरकत

china could bring flood in india.
चीन झीलों के बारे में जानकारी नहीं देता है। - फोटो : demopic

चीन ऐसी हरकत पहले कर चुका है, जिसका खामियाजा ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पर आबाद सैकड़ों लोगों को भुगतना पड़ा था। वर्ष 2000 में ब्रह्मपुत्र में तबाही लाने वाली बाढ़ आई थी। नदी के दोनों किनारों पर बसी आबादी बर्बाद हो गई थी।

अचानक आई इस बाढ़ की देश के लोगों को भनक तक नहीं लगी थी। उस वक्त चीन ने इससे अनभिज्ञता जाहिर की थी। इसके बाद वैज्ञानिकों ने यहां अध्ययन कार्य शुरू किया। यहां स्थित एक वेधशाला में रखे पानी के नमूनों की जांच की गई।

पानी में पाए गए तत्वों पर किए गए अध्ययन से खुलासा कि यह पानी चीन की यंग बो नदीय झील का था। यह शोध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित भी हुआ था। चीन ने इस झील के संबंध में भारत को कोई जानकारी नहीं दी थी।

चीन ऐसे बना सकता है कृत्रिम झील

china could bring flood in india.
चीन
अब चीन में नदीय झीलों से ऐसी स्थिति फिर बन रही है। वास्तव में सभी नदियां चीन से होकर भारत में आती हैं। ऊपरी हिस्से में पानी रोक कर कृत्रिम नदीय झीलें बनाई जा सकती हैं।

ऊंचाई पर स्थित इन झीलों का पानी यदि अचानक फूट पड़े तो पानी की तेज धारा भारत के निचले सरहदी क्षेत्र वाले इलाकों में तबाही ला सकती है।

इस आशंका के मद्देनजर वैज्ञानिकों ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि सुरक्षा के लिहाज से सरहदी क्षेत्र में वेधशालाएं खोली जाएं, साथ ही सेटेलाइट से चीन की नदीय झीलों की निगरानी भी की जाए। इससे सरहदी क्षेत्र वाले निचले भारतीय इलाके सुरक्षित रहेंगे। 

इनका है कहना
‘चीन ट्रांसबाउंड्री कंट्रीज निगरानी पॉलिसी का उल्लंघन कर चुका है। बहुत सी नदियों के जलस्रोत चीन के क्षेत्र में आते हैं। वह उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित है इसलिए वह दादागीरी कर सकता है। इस खतरे पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। केंद्र सरकार को वहां वेधशालाओं की व्यवस्था करनी चाहिए।’
- डॉ. संतोष राय (वरिष्ठ वैज्ञानिक, वाडिया भू-विज्ञान संस्थान)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed