फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   childrens big revealing about haridwar juvenile home

बच्चों ने खुद बताया बाल सुधार गृह में क्या-क्या होता था उनके साथ, सुनकर सकते में आई पुलिस

Mon, 16 Oct 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 16 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
childrens big revealing about haridwar juvenile home

बाल सुधार गृह से मौका देखकर भाग निकले बच्चे जब पकड़े गए तो उन्होंने पुलिस के सामने चौंकाने वाली बातें बताई । बच्चों की बाते सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई।

विज्ञापन


बता दें कि, रोशनाबाद में बाल सुधार गृह से रविवार देर रात दीवार में सेंध लगाकर आठ किशोर फरार हो गए। सिडकुल पुलिस की सक्रियता से सात किशोर हत्थे पकड़े गए, जबकि एक का पता नहीं चल सका। बच्चों ने बाल सुधार गृह प्रबंधन पर गंभीर आरोप जड़े हैं।  
विज्ञापन


पुलिस के पूछने पर बच्चों ने आरोप लगाया कि बाल सुधार गृह में बेहद ही बुरा बर्ताव उनके साथ किया जाता है। मारपीट करने के साथ ही अच्छा खाना भी नहीं दिया जाता है। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बच्चों की बाते सुनकर लगा कि वहां उनका शोषण हो रहा था। इसलिए वे भागे हैं। वे बार-बार एक ही बात कह रहे थे कि उन्हें वहां नहीं जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

childrens big revealing about haridwar juvenile home

बता दें, देर रात सिडकुल पुलिस चेकिंग में जुटी थी। किरबी कंपनी के पास सड़क किनारे कुछ बच्चों को देखकर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने जब बच्चों को आवाज लगाई, तब वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सात किशोर पकड़ लिए, जबकि एक हाथ नहीं आ सका।

थाने लाकर की गई पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे सभी बाल सुधार गृह में रहते हैं और रात करीब ग्यारह बजे दीवार में सेंघ लगाकर फरार हुए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरों के नाम धीरज जोशी पुत्र नवीन चंद्र जोशी निवासी लालकुंआ नैनीताल, मनोज पंडित पुत्र कृपाल पंडित निवासी गांव मटलटव लोहाघाट चंपावत, पंकज बेलवाल पुत्र त्रिलोचन बेलवाल निवासी लक्ष्मपुर चौराहा थाना चोर गलिया उधमसिंह नगर

अभिषेक यादव पुत्र लल्ल यादव निवासी चंद्रभागा ऋषिकेश, संदीप पुत्र मनमोहन निवासी अंतरहेडी बिसातगंज बरेली, सूरज कुमार पुत्र रवि कुमार निवासी भैरव मंदिर ऋषिकेश और एक किशोर मूकबघिर है।  बताया कि फरार हुए किशेार का नाम महेश है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चों समझाबुझाकर बाल सुधार गृ़ह भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed