फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   children studying at night by candlelight

Dehradun News: मोमबत्ती जलाकर रात में पढ़ाई कर रहे बच्चे

Fri, 11 Aug 2023 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
children studying at night by candlelight
मुख्य लाइन में गड़बड़ी आने के कारण क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के निवासी पिछले तीन दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को दिन व रात के समय भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे रात में मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऊर्जा निगम से नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जौनसार बावर के खत विशायल के 24 व खत सिलगांव के 30 गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली नहीं आने के कारण गर्मी के मौसम में जहां ग्रामीणों को दिन व रात के समय भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है, वहीं घरेलू उपकरणों से लेकर मोबाइल तक का उपयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण कुंवर सिंह चौहान, प्रभु नेगी, विनोद चौहान, शांति सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह, मुकेश चौहान, ध्यान सिंह, ईश्वर सिंह का कहना है कि ऊर्जा निगम को समस्या से बार-बार अवगत कराया जा रहा है लेकिन वह आपूर्ति को सुचारू करने में लापरवाह बने हुए हैं। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बयान...
छिबरौ पावर हाउस से क्षेत्र को सप्लाई देने वाली मेन लाइन में फाल्ट आया है, जिसे ठीक किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा। - अशोक कुमार, एसडीओ, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed