फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children going to school in unfit vehicles investigation revealed Haridwar Tehri Uttarakhand news

Dehradun News: अनफिट वाहनों में स्कूल जा रहे बच्चे, जांच में हुआ खुलासा, 22 वाहनों को किया गया सीज

Sat, 04 Mar 2023 02:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Mar 2023 02:35 PM IST
सार

दून, हरिद्वार और टिहरी में स्कूली बसों, वैन खिलाफ दो दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 155 स्कूली बसों, वैन का चालान किया गया। साथ ही 22 वाहनों को सीज किया गया। 

विज्ञापन
Children going to school in unfit vehicles investigation revealed Haridwar Tehri Uttarakhand news
स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी के साथ ही हरिद्वार और टिहरी में अनफिट वाहनों में स्कूली बच्चों को ढोकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका खुलासा परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान हुआ। विभाग ने ऐसे 30 वाहनों को पकड़ा, जो जांच में अनफिट पाई गईं।

विज्ञापन

परिवहन विभाग ने दून, हरिद्वार और टिहरी में स्कूली बसों, वैन खिलाफ दो दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 155 स्कूली बसों, वैन का चालान किया गया। साथ ही 22 वाहनों को सीज किया गया। आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय की ओर से गठित सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों के अनुपालन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में विशेष जांच अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड और परिवहन विभाग की ओर से स्कूली बसों को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का राजधानी दून में सबसे अधिक उल्लंघन किया जा रहा है। दून में नियमों का उल्लंघन करने पर 100 स्कूली बसों का चालान किया गया, जबकि 18 वाहनों को सीज किया गया। हरिद्वार में 42 वाहनों का चालान और चार वाहनों को सीज किया गया। जबकि, टिहरी में 13 स्कूली वाहनों का चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना परमिट के भी दौड़ा रहे वाहन

आरटीओ प्रवर्तन तिवारी ने बताया कि विशेष जांच अभियान के दौरान 30 ऐसे वाहन पकड़े गए जो बिना परमिट के संचालित किए जा रहे थे। जबकि 25 वाहनों के चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। 21 वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स और 15 वाहनों में अग्निशमन उपकरण तक नहीं पाए गए। इतना ही नहीं विशेष जांच अभियान के दौरान ऐसे 11 निजी वाहनों को पकड़ा गया, जिनसे बच्चों को स्कूल ले जाया जा रहा था। नियमों के मुताबिक निजी वाहनों में व्यावसायिक तौर पर स्कूली बच्चों को नहीं ले जाया जा सकता।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: फ्लैट में फंदे पर लटका मिला बियर बार के संचालक शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed