फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children enjoy bird watching at Sanjay Lake

संजय झील पर बच्चों ने उठाया बर्ड वॉचिंग का लुत्फ

Mon, 02 Aug 2021 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Children enjoy bird watching at Sanjay Lake
संजय झील में बर्ड वॉचिंग करते स्कूली बच्चे। संवाद - फोटो : RISHIKESH
योगनगरी के विभिन्न स्कूलों के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर निकले। इस दौरान बच्चों ने रंभा नदी के उद्गम स्थल (संजय झील) पर बर्ड वॉचिंग का लुत्फ उठाया। वन क्षेत्राधिकारी एमएस रावत और गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य विनोद जुगलान, युवा वन्यजीव विशेषज्ञ आयुष रानाकोटी ने बच्चों को पक्षियों और वनस्पतियों के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन

गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य और पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान ने कहा कि रंभा नदी का उद्गम स्थल में जैवविविधता को विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। झील के आसपास का क्षेत्र जलीय जीवों और वन्य जीवों के संवर्धन के लिए बिल्कुल अनुकूल है। भ्रमण के दौरान वन दीवान प्रतिमा, वन आरक्षी सुभाष बहुगुणा, वन बीट अधिकारी दीपक कैंतुरा, सुरेंद्र सिंह रावत, वनकर्मी सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। शैैक्षणिक भ्रमण में डीएसबी गुमानीवाला, एनडीएस श्यामपुर, नालंदा शिक्षण संस्थान खदरी, विवेका अकादमी खदरी और मम्स रायवाला स्कूल के बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

बच्चों ने इन पक्षियों का किया दीदार
बच्चों ने रेन क्वेल, पाईड स्टारलिंग, ग्रे हार्नबिल, डार्टर, लिटिल हैरन, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल, हिल पिजन, एशियन कोयल, ब्ल्यू टेल्ड बी इटर, कॉमन किंग फिशर आदि पक्षियों का दीदार किया। युवा वन्यजीव विशेषज्ञ आयुष रानाकोटी, पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान और वन क्षेत्राधिकारी एमएस रावत ने बच्चों को पक्षियों के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed