फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child scientists from three districts showed their skills in Aasra's Gyan Manthan fair.

Dehradun News: आसरा के ज्ञान मंथन मेले में तीन जिलों के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर

Sat, 21 Dec 2024 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Child scientists from three districts showed their skills in Aasra's Gyan Manthan fair.
Iबच्चों ने अपनी वैज्ञानिक और गणितीय प्रतिभा का किया प्रदर्शन
विज्ञापन

I

Iआसरा ट्रस्ट की ओर से नालापानी रोड स्थित स्किल एबिलिटी सेंटर में ज्ञान मंथन मेले का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय स्कूलों के हुनरमंद व स्लम बस्तियों के बच्चों ने अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। इस खुले मंच में बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक और गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन बच्चों को आसरा की टिंकरिंग लैब ने बाल वैज्ञानिक बनने की दिशा में प्रोत्साहित किया है। लैब में मौजूद उपकरण और मॉडल की मदद से युवा विद्यार्थियों ने ऐसे मॉडल तैयार किए, जो भविष्य की समस्याओं को हल कर सकें। ज्ञान मंथन मेले में 30 स्कूलों के 120 बच्चों ने भाग लिया, जो तीन जिलों से आए थे। कार्यक्रम की शुरुआत अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान कुलदीप गैरोला ने की।I

Iइसके अलावा संयुक्त निदेशक समग्र शिक्षा अभियान प्रदीप रावत, भगवती प्रसाद मैन्दोली, अंजुम फातिमा, हेमलता गौड़, श्री शरण बृजनाथ, नीलू खन्ना, अदिति पी कौर उपस्थित रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed