{"_id":"9ac1d603363eca3160e3ed05f939e23f","slug":"child-sank-into-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंक में डूब मासूम की मौत, गया था चप्पल निकालने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंक में डूब मासूम की मौत, गया था चप्पल निकालने
अमर उजाला, पीपलकोटी (चमोली)
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के बाटुला गांव में एक आठ वर्षीय बच्चे की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
रविवार सुबह साढे़ आठ बजे बाटुला गांव निवासी सुरेंद्र सिंह झिंक्वाण गांव के समीप ही खेतों में हल चलाने जा रहे थे। उनके साथ पीछे से उनका आठ वर्षीय पुत्र अर्जुन भी खेत में जा रहा था।
विज्ञापन
चप्पल निकालते वक्त फिसला
रास्ते में सुरेंद्र थोड़ा आगे निकला तो अर्जुन खेतों के समीप पानी से भरे टैंक के पास रुक गया। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते उसकी चप्पल पानी के टैंक में गिर गई।
विज्ञापन
वह टैंक से चप्पल निकालने गया और अनियंत्रित होने से वह टैंक में ही गिर गया। जब काफी देर तक वह खेत पर नहीं पहुंचा तो सुरेंद्र उसे ढूंढते-ढूंढते टैंक तक पहुंचा जहां अर्जुन तैरता नजर आया।
देखते ही उसे वहां से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे से पूरा गांव शोक में डूब गया।
इकलौता था अर्जुन
अर्जुन सुरेंद्र का इकलौता पुत्र था। हादसे के बाद से अर्जुन की मां बदहवास पड़ी हुई है। मालूम हो कि उत्तरकाशी में भी कुछ दिनों पूर्व एक बच्चे की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई थी।