बीच नदी के ऊपर खुला ट्रॉली का दरवाजा, मां के सामने बह गई मासूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग में नदी पार करने के लिए लगी ट्राली से गिरकर तीन साल की मासूम मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने रुद्रप्रयाग-केदारनाथ हाईवे जाम कर दिया। पुलिस और रेस्क्यू टीम बच्ची की खोजबीन में जुटे हैं।
मंगलवार दोपहर बाद ढाई बजे नेपाली मूल की प्राची (3 वर्ष) स्कूल से अपनी मां के साथ ट्राली में बैठी। नदी के बीच में पहुंचते ही ट्राली का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे किनारे बैठी बच्ची सीधे नदी में गिरकर बह गई।
ट्राली में बैठी बच्ची की मां और अन्य लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इधर, ऑपरेटर द्वारा ट्राली को वापस खींचा गया और उन्हें राजमार्ग की तरफ वाले छोर पर उतार दिया गया।
बेटी के गम में बेहाल मां हुई बेहोश
हादसे से बेहाल बच्ची की मां बेहोश हो गई। बच्ची के पिता सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने घटना के विरोध में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग जाम कर दिया। वे नदी पर निमार्णाधीन पुल के शीघ्र पूरा करने और डीएम के मौके पर आने की मांग करने लगे।
शासन, प्रशासन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग सड़क पर ही बैठ गए। सूचना पर एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र और लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दूसरी तरफ अगस्त्यमुनि थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवान भी नदी किनारे बच्ची की खोजबीन में जुटे हुए हैं।