फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   child escaped from leopard mouth

करिश्मा: गुलदार के मुंह से छिटककर बच गई बच्ची

Wed, 04 Jun 2014 09:51 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
अमर उजाला, नई टिहरी Updated Wed, 04 Jun 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
child escaped from leopard mouth

टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला (खास) में गुलदार ने घर में घुसकर एक बालिका को घायल कर दिया। गंभीर हालत में बालिका को इलाज के लिए देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


पिपोला गांव में शिवानंद की पुत्री रिद्धिमा (8) मंगलवार शाम सात बजे घर के आंगन में खेल रही थी।

अचानक गुलदार ने रिधिमा पर हमला कर दिया। गुलदार उसे घसीटते हुए ले जा रहा था कि 50 मीटर आगे जाकर रिधिमा उसके मुंह से छिटक गई।

गुलदार के मुंह से छिटककर गिरी

child escaped from leopard mouth

गुलदार बच्ची को लेकर भागा ही था क‌ि बच्ची की दादी की नजर उस पर पड़ गई। दादी और ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर गुलदार से रिद्धिमा को बचाया। आनन-फानन में बच्ची को देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, इंद्रेश अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि रिद्धिमा के शरीर पर कई गंभीर घाव हैं। प्लास्टिक सर्जरी विभाग में उसका उपचार शुरू हो गया है। रिद्धिमा की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed