फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   child died in road accident.

मासूम को रौंदती गुजर गई स्कूल बस, मौत

Fri, 01 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Fri, 01 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
child died in road accident.

पौड़ी के झूला बस्ती लकड़ीपड़ाव में शुक्रवार दोपहर एक स्कूल बस ने चार साल के एक बच्चे को रौंद डाला। बच्चे की मौत से गुस्साए लोग बड़ी संख्या में कोतवाली और अस्पताल में जमा हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने स्कूल बस कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और असावधानी से वाहन चलाने का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बस में बच्चे थे सवार
पुलिस के अनुसार झूला बस्ती निवासी इरशाद का पांच साल का बेटा अलबख्श शुक्रवार दिन में सड़क के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक पब्लिक स्कूल की बस ने अलबख्श को रौंद दिया। उस समय बस स्कूल के बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक ने घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति से स्कूटी लेकर घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में अस्पताल और कोतवाली पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा काटा।

पिता ने दी तहरीर
सीओ अरुणा भारती ने उन्हें बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मृतक के पिता इरशाद ने पुलिस में तहरीर दी है। बताया कि बस तेज रफ्तार से चल रही थी, जिसके चलते उनका बच्चा बस के अगले टायर से कुचल गया। पुलिस ने बस में सवार छात्र-छात्राओं को उनके घर छुड़वाकर बस को कोतवाली में खड़ा करवा दिया है।


बस चालक वीरेंद्र का कहना है कि बच्चा अचानक भागता हुआ सड़क पर आ गया जिससे वह बस की चपेट में आ गया। प्रभारी कोतवाल एसएसआई विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed