फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   child died from swine flu, alert in schools.

देहरादून: स्वाइन फ्लू से बच्चे की मौत, स्कूलों में अलर्ट

Fri, 20 Feb 2015 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Feb 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
child died from swine flu, alert in schools.

स्वाइन फ्लू का कहर तारी है। गुरुवार को स्वाइन फ्लू से देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित एक नामी पब्लिक स्कूल के छात्र की मौत हो गई। इसके बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। बंजारावाला इस छात्र को कई दिन से जुकाम, बुखार था।

विज्ञापन


चकराता रोड की एक बच्ची में भी बीमारी की पुष्टि हुई है। अब डॉक्टरों की टीम शुक्रवार को बंजारावाला जाएगी। हालत बिगड़ते देख स्कूलों ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


वेल्हम स्कूल अस्पताल से भेजे गए रोगी की सैंपल रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है। स्कूल के चिकित्साधिकारी डॉ. गुरुमूर्ति ने सैंपल दिल्ली भेजे जाने की पुष्टि की। हालांकि रोगी के उपचार के बाद रिकवर किए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर डीएम रविनाथ रमन ने शुक्रवार को अफसरों की बैठक बुलाई है। इसमें जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। रोग के रोकथाम की रणनीति तैयार की जाएगी।

देवप्रयाग की एक महिला में स्वाइन फ्लू

child died from swine flu, alert in schools.

देवप्रयाग की एक महिला में भी स्वाइन फ्लू का लक्षण मिला है। जांच रिपोर्ट पाजिटिव निकली है। देहरादून में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश ने दावा किया कि तीन हजार टेमी फ्लू की गोलियां स्टॉक में हैं।

जानकारी के अनुसार, देवप्रयाग का एक परिवार 12 फरवरी को शादी में शामिल होने के लिए ऋषिकेश गया था। इस दौरान महिला की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया। स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए महिला के खून की जांच की गई। नमूना पॉजीटिव आने पर जौलीग्रांट अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी डॉ. अर्जुन सेंगर को दी।

सीएमओ ने बृहस्पतिवार को डॉ. अजय कुमान के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम देवप्रयाग भेजी। लेकिन महिला के घर में ताला लगा मिला। आसपास के लोगों ने बताया 12 फरवरी के बाद से महिला के परिवार का कोई सदस्य वापस नहीं लौटा। देवप्रयाग पहुंची मेडिकल टीम ने आसपास के लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया। लेकिन यहां किसी व्यक्ति में टीम को स्वाइल फ्लू का कोई लक्षण नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed