फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child death in parents quarrel Dehradun Uttarakhand News in hindi

मां-बाप के झगड़े में मासूम की मौत: शराब के लिए पैसे मांग रहा पिता, मना किया तो खींच दी बच्चे की सांसों की डोर

Wed, 02 Aug 2023 10:24 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Aug 2023 10:24 AM IST
सार

अस्पताल में माता-पिता के झगड़े में एक मासूम की जान चली गई। 39 मिनट तक बच्चे को  सीपीआर दिया गया, लेकिन वह बच नहीं सका।

विज्ञापन
Child death in parents quarrel Dehradun Uttarakhand News in hindi
नवजात की मौत के बाद अस्पताल के बाहर बैठी मां और नानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अस्पताल में माता-पिता के झगड़े में मासूम की मौत हो गई। पिता शराब के लिए पैसे मांग रहा था। मां ने जब मना किया तो गुस्साए पिता ने सांस लेने के लिए बच्चे के मुंह में पड़े ट्यूब को खींच लिया। डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नत्थनपुर निवासी निशा के बेटे पिंकू की तबीयत खराब होने पर नानी गीता ने उसे 24 जून को दून अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर के मुताबिक बच्चे को सेप्सिस डायबिटिक कीटोएसिडोसिस बीमारी थी। अस्पताल में जांच हुई तो बच्चे का ब्लड शुगर हाई और पेशाब में कीटोन बॉडी निकली।
विज्ञापन


बच्चे को तुरंत वेंटिलेटर पर रखा गया और इंसुलिन भी चढ़ाया जा रहा था। बच्चे के मुंह से सांस नली तक ट्यूब डाला गया था, ताकि सांस सही से आती रहे। डॉक्टर ने बताया, वेंटिलेटर की सेटिंग बिल्कुल सामान्य रखी गई थी और स्थिति में सुधार हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिता ने जब ट्यूब खींचा इसके बाद तुरंत बच्चे को इनक्यूबेट किया गया। 39 मिनट तक सीपीआर दिया गया, लेकिन वह बच नहीं सका। सोमवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। यहां पुलिस के साथ ही बच्चे की मां और नाना-नानी मौजूद थे, लेकिन पिता का कहीं अता-पता नहीं था।

नानी गीता और नाना धर्मपाल ने कहा कि हम किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। हमारा बच्चा तो चला गया। उसकी डेड बॉडी हमें दे दी जाए। वहीं, कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं का कहना है कि पाेस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अभी किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand  BJP: निशंक और राजलक्ष्मी शाह को हारी हुईं विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का जिम्मा, ये है प्लान

एक साल से अलग-अलग रह रहे थे दंपती
बच्चे की मां निशा ने बताया कि चार साल पहले उनकी शादी बुलंदशहर निवासी लाला चौहान से हुई थी। पति शराब बहुत पीता था, इसलिए झगड़े होते थे। एक साल पहले जब बच्चे का जन्म हुआ, तब से वह मायके में ही थी। बच्चे की तबीयत खराब हुई तो पति उसे देखने के लिए आया था। वह अपने बच्चे के पास बैठी थी वहीं पति उससे पैसे मांगने लगा। जब उसने मना किया तो पति ने गुस्से में बच्चे का ट्यूब खींच लिया और मुझे थप्पड़ लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed