{"_id":"e96caef69dd29df9d828404443ba925e","slug":"chief-municipal-officer-and-controversies","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों से नहीं छूट रहा इनका साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों से नहीं छूट रहा इनका साथ
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Nov 2013 04:16 PM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में मुख्य नगर अधिकारी और विवादों का साथ छूट नहीं रहा। बुधवार को भी डीएवी जमीन विवाद में फरियाद लेकर आए लोगों पर वह भड़क उठे।
विज्ञापन
बाहर जाने का फरमान सुनाया
उन्होंने बात सुनने के बजाय लोगों को कार्यालय से बाहर जाने का फरमान सुना दिया। मीडिया कर्मियों को भी कमरे से निकलने के लिए कहा। इससे प्रभावित लोगों में खासी नाराजगी रही। मुख्य नगर अधिकारी अक्सर विवादों में रहते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, प्रिंस चार्ल्स ने ऋषिकेश में की गंगा आरती
विज्ञापन
कभी पार्षद उन पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हैं तो कभी पीड़ित लोगों की फरियाद न सुनने का आरोप लगता है। भाजपा पार्षदों ने तो उनके साथ धक्कामुक्की तक कर दी थी। जिसके बाद कई दिन तक निगम में काम ठप रहा।
माहौल हुआ गरम
शहरी विकास मंत्री की मध्यस्थता में हुए समझौते में एमएनए ने सहयोग का वादा किया, लेकिन बुधवार को वह फिर भड़क गए। इससे माहौल गरम हो गया। बाद में एमएनए अशोक कुमार ने बताया कि पर्ची में एक ही व्यक्ति के अंदर आने की बात लिखी थी, लेकिन एक साथ कई लोग भीतर चले आए। उन्होंने कहा कि किसी के साथ बदसलूकी नहीं की गई है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...