फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chief minister trivendra rawat in Modi Fast

Modi Fest: जब सीएम को ही रिबन काटने के लिए नहीं मिली कैंची, जानिए क्या हुआ इसके बाद

Sat, 03 Jun 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 03 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
chief minister trivendra rawat in Modi Fast
trivendra

भारत सरकार की ओर से आयोज‌ित मोदी फेस्ट में जब सीएम कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे तो इसके ल‌िए उन्हें कैंची ही नहीं म‌िली। जान‌िए क्या हुआ तो जान‌िए क्या हुआ इसके बाद...

विज्ञापन


केंद्र सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से नगर में तीन दिवसीय मोदी फेस्ट शुक्रवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री रावत व प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को उद्घाटन के दौरान रिबन काटने के लिए कैंची नहीं मिली।
विज्ञापन


इस दौरान वहां अफरा तफरी मच गई। इसके बाद सारे कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह देखने और सब एक दूसरे को कैंची लाने के ल‌िए कहते रहे। तब मंच संचालक भाजपा जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल को कार्यकर्ताओं से पूछना पड़ा अरे, भाई कैंची कहां है। इसके बाद जाकर उन्हें कैंची म‌िली और कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।    
विज्ञापन
विज्ञापन

    
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तीन वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार में एक भी घोटाला नहीं होना बड़ी उपलब्धि है। सरकार का ध्यान पूरी तरह से हर वर्ग का विकास करना है। इसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 

जन जन तक पहुंचाएंगे मोदी सरकार की उपलब्ध‌ियां

chief minister trivendra rawat in Modi Fast

नगर पालिका मैदान में आयोजित तीन दिवसीय मोदी फेस्ट का शुभारंभ सीएम रावत व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की जन-धन योजना, पीएम बीमा योजना, स्किल इंडिया, मन की बात आदि योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बताया। सीएम ने बताया कि पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए छोटी-छोटी बातों पर गौर कर पॉलिसी तैयार कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने जनता के हित में कोई कार्य नहीं किए।

​उन्होंने कहा कि केंद्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था और मंत्री हर रोज जेल जाते थे, लेकिन भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। इस मौके पर भाजपा के शमशेर पुंडीर, देवेंद्र दत्त सकलानी, सुनील कुमार, देवेंद्र नेगी, चेतन शर्मा, भगवंत संधु, प्रदीप धस्माना, सुदेश कंडवाल, कुसुम कंडवाल, अनीता ममगाईं, स्नेहलता शर्मा, उषा रावत आदि मौजूद थे।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed