{"_id":"5f95da0a8ebc3eefa7773682","slug":"chief-minister-should-apologize-to-unemployed-youth-aap-dehradun-news-drn360160556","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य के बेरोजगार युवाओं को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांगे मुख्यमंत्री - आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य के बेरोजगार युवाओं को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांगे मुख्यमंत्री - आप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। राज्य के युवाओं के दूसरे राज्यों में होटलों में काम करने संबंधी मुख्यमंत्री के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। आप पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार और मुख्यमंत्री की गलत नीतियों के चलते राज्य के युवाओं को दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। अब मुख्यमंत्री बयानों से राज्य के युवाओं का मजाक उड़ा रहे हैं।
पार्टी नेता हिमांशु पुंडीर का कहना है कि मुख्यमंत्री रावत कहते हैं कि प्रदेश में बेरोजगारी महज एक फीसदी है। जबकि सीएमआईआई के आंकड़े बताते हैं कि 22.3 फीसदी के साथ देश में बेरोजगारी के मामले में पहले स्थान पर है। मुख्यमंत्री राज्य के युवाओं को नौकरियां देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जब राज्य के युवा दूसरे राज्यों में जाकर होटलों में काम कर जिंदगी गुजर बसर करना चाह रहे हैं तो मुख्यमंत्री उनका मजाक उड़ा रहे हैं। कोरोना संकट के चलते उपजे हालात की वजह से राज्य सरकार प्रवासियों को भी रोकने में नाकाम साबित हुई है।
----------
मुख्यमंत्री का बयान युवाओं का अपमान
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद का कहना है कि राज्य के युवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने जो बयान जारी किया है वह लाखों युवाओं का अपमान है। मुख्यमंत्री को तत्काल राज्य के युवाओं से माफी मांगी चाहिए। राज्य में बेरोजगारी के चलते बड़ी संख्या में युवा दूसरे राज्यों को पलायन कर रहे हैं। जिसे रोकने को लेकर सरकार के पास कोई ठोस ठोस नीति नहीं है। आए दिन युवा आत्महत्या कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को बयानबाजी के बजाय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने चाहिए।