फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami lost one except All minister won

Uttarakhand Election Results: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हारे, कैबिनेट के इन मंत्री को छोड़कर सभी जीते

Fri, 11 Mar 2022 12:32 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Mar 2022 12:32 AM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी को कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी ने हराया है। भुवन चंद्र कापड़ी को 47626 वोट मिले। जबकि मुख्यमंत्री धामी को 40675 वोट मिले हैं। भुवन चंद्र कापड़ी ने 6951 वोट से पुष्कर सिंह धामी को हराया है। जबकि कैबिनेट मंत्रियों में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से गणेश जोशी, सोमेश्वर से रेखा आर्य, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज चुनाव जीत गए। 

विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami lost one except All minister won
पुष्कर सिंह धामी हारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए। जबकि मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को छोड़कर उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री चुनाव जीत गए हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी चुनाव जीत गए हैं। जिससे इस बार के चुनाव में शिक्षा मंत्री के चुनाव हारने का मिथक टूट गया है।

विज्ञापन

 
सीएम धामी को कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी ने हराया है। भुवन चंद्र कापड़ी को 47626 वोट मिले। जबकि मुख्यमंत्री धामी को 40675 वोट मिले हैं। भुवन चंद्र कापड़ी ने 6951 वोट से पुष्कर सिंह धामी को हराया है। जबकि कैबिनेट मंत्रियों में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से गणेश जोशी, सोमेश्वर से रेखा आर्य, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज चुनाव जीत गए। 
विज्ञापन


वहीं, गदरपुर से अरविंद पांडे ने चुनाव जीतकर उस मिथक को तोड़ दिया कि जो भी शिक्षा मंत्री रहा हो वह चुनाव नहीं जीता। मंत्री ने इस सीट पर कांग्रेस के प्रेमानंद महाराज को हराया। नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल, श्रीनगर से धन सिंह रावत, डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल, कालाढूंगी से बंशीधर भगत चुनाव जीत गए हैं। जबकि हरिद्वार ग्रामीण से कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद को कांग्रेस की अनुपमा रावत ने हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed