फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami arrives for Yogi Adityanath swearing in ceremony

महाराज के राजतिलक के लिए पहुंचे धामी: देवभूमि के साधु-संत प्रसाद स्वरूप योगी आदित्यनाथ को देंगे ये खास भेंट

Fri, 25 Mar 2022 02:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Mar 2022 02:12 PM IST
सार

यूपी में योगी आदित्यनाथ दूसरी बार बतौर मुख्यमंत्री सत्ता संभालने जा रहे हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह के हरिद्वार के संत भी साक्षी बनेंगे। साधु-संत सुबह जौलीग्रांट से चार्टर प्लेन रवाना हुए।

विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami arrives for Yogi Adityanath swearing in ceremony
सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ आए थे। अब धामी भी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। योगी आदित्यनाथ आज दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में होगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोबारा सीएम बनने पर योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ेगा। मैं योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के हरिद्वार के संत भी साक्षी बनेंगे। समारोह के लिए हरिद्वार के संत सुबह जौलीग्रांट से चार्टर प्लेन रवाना हुए। यूपी में योगी आदित्यनाथ दूसरी बार बतौर मुख्यमंत्री सत्ता संभालने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और साधु-संत सम्मिलित होंगे। हरिद्वार और ऋषिकेश से कई प्रमुख संत समारोह में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...राह हुई आसान: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही के लिए खुला, 154 मजदूरों ने बर्फ काटकर बनाया चार फीट रास्ता


हरिद्वार से अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पुरी, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, स्वामी बालकानंद गिरी, चिदानंद मुनि, पतंजलि योगपीठ से आचार्य बालकृष्ण शपथ समारोह पहुंचे। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से साधु-संत लखनऊ पहुंचे।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी योगी आदित्यनाथ के लिए प्रसाद रूप में गंगाजल और रुद्राक्ष की माला लेकर गए। वहीं आचार्य महामंडलेश्वर, निरंजनी अखाड़ा कैलाशानंद गिरी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के लिए आशीर्वाद रूप में माता की चुनरी और प्रसाद लेकर गए हैं। 

योगी आदित्यनाथ, धामी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed