फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chief justice barin ghosh retire

चीफ जस्टिस बरिन घोष को दी गई विदाई

Thu, 05 Jun 2014 12:53 PM IST
अमर उजाला, नैनीताल
अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 05 Jun 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
chief justice barin ghosh retire

नैनीताल हाईकोर्ट परिसर में बुधवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बारिन घोष को भावपूर्ण विदाई दी गई।

विज्ञापन


बहुत अच्छा और यादगार रहा समय
विदाई समारोह में मुख्य न्यायाधीश बारिन घोष ने सभी न्यायमूर्तियों को सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये चार साल मेरे लिए बहुत अच्छा और यादगार समय रहा।

बारिन घोष की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायामूर्ति वीके बिष्ट को एक्टिंग चीफ जस्टिस का कार्य सौंपा गया है।

समारोह में बार अध्यक्ष एमसी पंत ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश के साथ हमारा खट्टा-मीठा अनुभव रहा। उन्होंने कभी हमें कड़वी दवा दी तो कभी मीठी।

पौड़ी जिले के मूल निवासी हैं एक्टिंग चीफ जस्टिस

बारिन घोष की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायामूर्ति वीके बिष्ट को एक्टिंग चीफ जस्टिस का कार्य सौंपा गया है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल नरेंद्र दत्त ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के डिप्टी सेक्रेट्री एचसी भाटिया के हस्ताक्षर से इस बारे में गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि भारत के राष्ट्रपति की ओर से जस्टिस वीके बिष्ट को 5 जून से निर्वतमान चीफ जस्टिस के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस वीके बिष्ट का जन्म 17 सितंबर 1957 को जिला पौड़ी के लैंसडौन में हुआ था। उन्होंने पौड़ी से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की।

संस्कृत से एमए करने के बाद उन्होंने इलाहाबाद विवि से एलएलबी किया। 1984 में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकरण कराने के बाद उन्होंने वकालत शुरू कर दी। इलाहाबाद में वे स्टेडिंग काउंसिल और लीगल एडवाइजर रहे।


उत्तराखंड राज्य बनने के बाद उन्होंने उत्तराखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्य किया। 1 जुलाई 2004 को वे सीनियर एडवोकेट नियुक्त किए गए, जिसके बाद 1 नवंबर 2008 को उन्हें हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed