फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chicken head in bread slice

अरे ये क्या, ब्रेड से निकला चूजे का सिर

Wed, 25 Jun 2014 04:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर Updated Wed, 25 Jun 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
chicken head in bread slice

सुबह के वक्त अजय ने नाश्ते के लिए जैसे ही ब्रेड निकाली, उस ब्रेड में चूजे का सिर निकला।

विज्ञापन


ब्रेड में चूजे का सिर निकलने पर उपभोक्ता और उसके परिवार वालों ने दुकान में जमकर हंगामा किया। उन्होंने जिला मुख्य सुरक्षाधिकारी से शिकायत भी की।

क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षाधिकारी ने लक्सर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। मामले में ब्रेड बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

हुआ खूब हंगामा

chicken head in bread slice

शेखपुरी गांव निवासी अजय कुमार ने मंगलवार सुबह कस्बे के गोवर्धनपुर रोड मोहल्ले की एक दुकान से एक ब्रेड पैकेट खरीदा था।

घर पहुंचकर उसने जैसे ही खाने के लिए ब्रेड निकाले तो एक ब्रेड में चूजे का सिर निकला। इस पर अजय और उसके परिजनों ने दुकान पर पहुंचकर शिकायत की।

दुकानदार का कहना था कि वह बंद पैकेट बेच रहे हैं, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार के खिलाफ की शिकायत

chicken head in bread slice

इसके बाद अजय कुमार ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल गुप्ता से शिकायत की।

अतुल गुप्ता की सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी ने क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षाधिकारी मंजू रानी को मौके पर भेजा। मंजू रानी ने दुकानदार से पूछताछ की।

लेकिन, खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। मंजू रानी ने एक दूसरी दुकान पर पहुंचकर नमक के दो सैंपल जरूर भरे।

जिला मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही ब्रेड बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed