फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chhantoli of nanda devi

बहुत खास हैं मां श्रीनंदा की छंतोलियां, जानिए कैसे

Fri, 15 Aug 2014 12:46 AM IST
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Fri, 15 Aug 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
chhantoli of nanda devi

मां श्रीनंदा की छंतोली (राजछत्र) शुक्रवार को बनकर तैयार हो जाएगी। राज्य बनने के बाद पहली बार हो रही श्रीनंदा राजजात यात्रा सोमवार से शुरू हो रही है।

विज्ञापन


राजजात के लिए मां नंदा की छंतोली का निर्माण करीब पूरा हो चुका है। छिमटा गांव के राजरूड़िया वंशज के बिंदी लाल ने इस बार की छंतोली बनाई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 की राजजात में उनके परिवार के चैतू राम ने छंतोली बनाई थी।
विज्ञापन


16 अगस्त को छंतोली को लेकर राजरूड़िया कुंवरों के गांव कांसुवा पहुंचेंगे, जबकि 17 अगस्त को कुंवर चौसिंगा खाडू के साथ छंतोली लेकर नौटी पहुंचेंगे।

सोमवार 18 अगस्त को प्रात: वैदिक पूजा-अर्चना और प्राण प्रतिष्ठा के साथ छंतोली को राजछत्र का रूप दिया जाएगा। राजजात में होमकुंड पहुंचने पर यह छंतोली विसर्जित की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन लगते हैं छंतोली बनाने में

chhantoli of nanda devi

छंतोली बनाने में 100 से 150 रिंगाल की छड़ी लगती है। एक छंतोली की बुनाई में दो दिन और पूरी तरह से तैयार करने में छह दिन लगते हैं।

छंतोली बनाने में देव रिंगाल का प्रयोग किया जाता है, जिसे दूधातोली और भराड़ीसैंण के जंगलों से लाया जाता है। छंतोली चौकोर होती है। इसके चारों कोण दो हाथ की दूरी पर होते हैं, जो अनुमानित एक मीटर के करीब होता है।

रिंगाल की छंतोली पर चढ़ाया जाने वाला कपड़ा कांसुवा के कुंवर उपलब्ध कराते हैं। पांच मीटर सलीन का नारंगी रंग का कपड़ा छंतोली पर लगाया जाता है, जबकि करीब सवा मीटर लाल रंग के कपड़े से छंतोली के चारों किनारों को सजाया जाता है।

सात-आठ तोले का होता है मुख्य छत्र

chhantoli of nanda devi

छंतोली का मुख्य छत्र करीब 7 से 8 तोले का होता है। पं. एपी कोठियाल बताते हैं कि मां नंदा की छंतोली पर कम से कम डेढ़ तोला सोना-चांदी के जेवर चढ़ाए जाते हैं।

स्थापित होती है नंदा की सोने की मूर्ति
राजछत्र (छंतोली) में कांसुवा में कुंवर सोने की मूर्ति स्थापित करते हैं। यह प्रतीकात्मक होती है। इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ मूर्ति के समीप एक बटुवा भी रखा जाता है, जिसमें नंदा भक्त अपनी श्रद्धा के हिसाब से भेंट और जेवर अर्पित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed