{"_id":"5d00f1b9bdec2207532a7f5d","slug":"chennai-pilgrims-death-due-to-heart-attack-in-yamunotri-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2019: यमुनोत्री मंदिर के दर्शन के बाद चेन्नई के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2019: यमुनोत्री मंदिर के दर्शन के बाद चेन्नई के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत
Wed, 12 Jun 2019 06:09 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 12 Jun 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा पर पहुंचे एक तीर्थयात्री की यमुनोत्री मंदिर परिसर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर 70 वर्षीय वेंकट राव पुत्र शंभुगम निवासी चेन्नई अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचे थे।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर पुलिस की मदद से उन्हें जानकीचट्टी स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार तीर्थयात्री की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
इस घटना के साथ ही धाम में मृतक तीर्थयात्रियों की संख्या 10 पहुंच गई है। इस यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अभी तक हार्टअटैक से सात तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन