{"_id":"5be7c46abdec2269a642c147","slug":"chennai-missing-old-woman-died-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में मिला चेन्नई से लापता बुजुर्ग महिला का शव, टीसी बेटे का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में मिला चेन्नई से लापता बुजुर्ग महिला का शव, टीसी बेटे का रो-रोकर बुरा हाल
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Updated Mon, 12 Nov 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
Dead Body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई रेलवे स्टेशन पर तैनात टिकट कलेक्टर की मां रामनगर में मृत मिलीं। बुजुर्ग महिला के पास से मिले पर्स में कुछ नंबर मिले। पुलिस ने उन नंबरों पर बात कर मृतका की शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
मोहल्ला भवानीगंज आरामशीन के पास शनिवार सुबह आठ बजे बुजुर्ग महिला का शव मिला। महिला के पर्स में आधार कार्ड आदि कागजात थे। आधार में महिला का नाम पूनामाली क्षेत्र जिला तिरुवल्लूर तमिलनाडु के कस्बा थिरुवल्लूवर पेरियारनगर थिरुनिंद्रावुर निवासी नूरुनिशा (60) पत्नी बदरुद्दीन अंग्रेजी और तमिल भाषा में अंकित था जबकि हस्तलिखित मोबाइल नंबर सिर्फ तमिल भाषा में लिखे थे।
विज्ञापन
तमिल नंबरों की पहचान के लिए कोतवाल रवि कुमार सैनी ने एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले साउथ इंडियन युवक की मदद ली। उसने संबंधित फोन नंबर पर बातचीत की तो उसकी शिनाख्त हो गई। महिला की शिनाख्त उसके बेटे मो. नियामुद्दीन ने बताया कि वह चेन्नई रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर हैं। उनकी मां मानसिक रूप से बीमार थीं। दस दिन पहले वह घर से निकली थी, तब से उनका कुछ पता नहीं था।
विज्ञापन
आठ दिन पहले चेन्नई में मां की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। उन्हें नहीं पता उनकी मां इतनी दूर कैसे पहुंच गईं। महिला के परिजन सोमवार सुबह तक यहां पहुंचेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चलेगा कि महिला की मौत कैसे हुई।
महिला के रेल से आने की आशंका
रेलगाड़ी, बसों का अंतिम स्टेशन होने के कारण कई रूटों से भटककर लोग यहां उतर जाते हैं। उनके जंगल में चले जाने पर मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी होती रहती हैं। मृतका के बेटे के रेलकर्मी होने के कारण भी महिला के रेल से आने की आशंका है। अन्यथा बस से इतनी दूर पहुंचना आसान नहीं था।