फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cheated on the pretext of updating Paytm KYC

Dehradun News: पेटीएम केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर 94 हजार रुपये ठगे

Mon, 12 Jun 2023 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
cheated on the pretext of updating Paytm KYC
आपका पेटीएम बंद होने वाला है। इसके लिए केवाईसी अपडेट करानी होगी। इस तरह का मैसेज देखकर एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। मैसेज भेजने वाले ठग ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। इस पर जैसे ही उन्होंने अपने पैन और आधार की डिटेल भरी उनके खाते से 94 हजार रुपये कट गए। मामले में रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कांता प्रसाद गैरोला निवासी रेजीजॉन रेसीडेंसी, मयूर विहार ने शिकायत में बताया कि गत 30 मई को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि आपका पेटीएम बंद होने वाला है। इसके लिए केवाईसी करानी होगी। इसके बाद एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पेटीएम का अधिकारी बताया। उसने केवाईसी के लिए एक लिंक भेजा। इस पर आधार और पैन कार्ड की जानकारी भरने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस पर कांता प्रसाद ने जानकारी भर दी। इसके बाद कई ट्रांजेक्शन में उनके पेटीएम से लिंक बैंक खाते से 94 हजार रुपये कट गए। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि मामले में साइबर थाने ने जांच की। वहां से रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed