फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheated of Rs 8.35 lakh on the pretext of investing in

Dehradun News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर ठगे 8.35 लाख रुपये

Sat, 04 May 2024 03:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 8.35 lakh on the pretext of investing in

विज्ञापन
साइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 8.35 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से भी जोड़ा था जिस पर कई वेबसाइट को रेटिंग के नाम पर भी उनसे ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जांच की और अब राजपुर थाने में मुदकमा दर्ज किया गया है।

ठगी को लेकर मसूरी रोड निवासी डॉ. सुखविंदर सिंह ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 24 अप्रैल को उन्हें व्हाट्सएप के एक ग्रुप पर जोड़ा गया था। वहां से उन्हें एक टेलीग्राम का लिंक दिया गया। लिंक पर क्लिक करते ही उन्हें टेलीग्राम के ग्रुप पर जोड़ लिया गया। इस ग्रुप पर उन्हें कई तरह की वेबसाइट आदि को रेटिंग देने का काम दिया गया। इसी ऐवज में उन्हें पैसा देने की बात कही गई। इसे बाद उन्होंने इस ग्रुप से उन्हें हटा दिया और एक व्यक्तिगत नंबर पर जोड़ लिया गया।
विज्ञापन


उनसे गूगल रेटिंग के स्क्रीनशॉट मांगे गए। हर टास्क के बदले उनसे कुछ रुपये जमा कराए जाते थे। लेकिन, वापस कुछ नहीं भेजा जाता था। कुछ दिनों बाद ठगों ने उनसे क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने की बात कही। कुल मिलाकर डॉ. सुखविंदर सिंह से साइबर ठगों ने 8.35 लाख रुपये ठग लिए। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में साइबर थाने की ओर से जीरो एफआईआर मिली थी। इसके आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed