फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheated of Rs 46 lakh in the name of opening showroom

Dehradun News: शोरूम खुलवाने के नाम पर 46 लाख रुपये ठगे

Fri, 13 Oct 2023 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 46 lakh in the name of opening showroom

विज्ञापन
I-कोर्ट के आदेश पर कंपनी के प्रमुख और कर्मचारियों पर मुकदमाI



कपड़ों का शोरूम खुलवाने के नाम पर 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोलकाता की कंपनी के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।



कोर्ट में चंद्रशेखर शर्मा निवासी मधुर विहार मेरठ ने शिकायत की थी। कोलकाता पश्चिम बंगाल स्थित मनीष फैशन वर्ल्ड प्रा.लि. कंपनी के हेड मनीष राजपुरिया, प्रीत मोहिंद्र सिंह, नवप्रीत सिंह और अन्य को नामजद किया गया है। उन्होंने कपड़ों का कारोबार करने वाली कंपनी मनीष फैशन वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता के साथ कारोबार करने के लिए दिलाराम चौक देहरादून में किराये पर दुकान ली थी। दुकान मालिक प्रीत मोहिन्दर सिंह से किराया एग्रीमेंट किया गया। कंपनी का शोरुम खोला गया। इंटीरियर में 25 लाख रुपये का खर्च हुआ। कंपनी के खाते में पैसा समय समय पर जमा कराया गया।
विज्ञापन




बताया कि इसके बाद कंपनी से जीएसटी नंबर पर ही माल भेजने का अनुरोध किया। कंपनी ने कहा कि कम्पनी केवल अपने ही जीएसटी नम्बर पर कारोबार करेगी। इस वजह से शोरुम बंद कर दिया। कंपनी में इक्कीस लाख धनराशि जमा की थी। इंटीरियर पर पच्चीस लाख का खर्च आया। कुल 46 लाख कंपनी ने हड़प लिए। बताया कि 28 जुलाई 2023 को कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई। बताया कि शोरूम में 80 लाख का स्टॉक फर्नीचर सहित अन्य सामान रखा हुआ था। शोरूम बंद करने को कहने पर 18 जून 2023 को ताले लगाकर मेरठ वापस आ गया। 22 अगस्त को शोरूम पर गया तो देखा कि शोरूम के ताले काटकर अपने ताले लगा दिये है। शोरूम में रखा हुआ सामान भी खुर्द बुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed