फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheated eight thousand rupees

झांसा देकर आठ हजार रुपये ठगे

Thu, 04 Feb 2021 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cheated eight thousand rupees
दो शातिर ठगों ने एटीएम से पैसे निकालने गए व्यक्ति से आठ हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुखदेव साहनी निवासी मोथरोवाला ने पुलिस को बताया कि वह एक फरवरी को अधोइवाला के एटीएम में पैसे निकालकर बाहर आया तो उसे दो लोग मिले। दोनों ने उनके पास एक लाख रुपये हैं जो उन्हें एटीएम में जमा कराने हैं। उन्होंने सुखदेव से कहा कि आप एक लाख रुपये ले लो और आपने एटीएम से जो आठ हजार रुपये निकाले हैं वह हमें दे दो। सुखदेव के अनुसार दोनों कहा कि आप आठ हजार रुपये काट कर 92000 रुपये एटीएम में जमा करा देना। सुखदेव उनकी बातों में आ गया और आठ हजार रुपये उन्हें दे दिए। बदले में दोनों ने रुमाल की पोटली उसे पकड़ा दी। सुखदेव पैसे जमा कराने एटीएम में पहुंचा तो रुमाल की पोटली में सिर्फ कागज निकले। वह बहार आया तो दोनों लोग गायब थे। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed