फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheated assistant professor in the name of job in Kuwait University

Dehradun News: कुवैत यूनिवर्सिटी में नौकरी के नाम पर असिस्टेंट प्रोफेसर को ठगा

Thu, 18 May 2023 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Cheated assistant professor in the name of job in Kuwait University
कुवैत यूनिवर्सिटी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक असिस्टेंट प्रोफेसर को ठग लिया गया। उन्हें गुरुग्राम की एचआर फर्म ने संपर्क किया था। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, वीजा सिक्योरिटी, रेजिडेंस सिक्योरिटी आदि के नाम पर अलग-अलग खातों में 1.23 लाख रुपये जमा करा लिए गए। अब उनसे और पैसों की मांग की जा रही थी। शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




मामले में डॉ. कुंदन कुमार चौबे ने शिकायत की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर तैनात थे। उन्होंने तीन अप्रैल 2023 को जॉब छोड़ने के लिए यूनिवर्सिटी को नोटिस दिया था। उन्हें 29 अप्रैल को यूनिवर्सिटी ने रिलीव कर दिया। वह नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसी बीच उनके दोस्त ने एक जॉब अलर्ट उनकी ई-मेल पर भेजा। यह ई-मेल शाइन डॉट कॉम की ओर से आया हुआ था। इसी तरह का ई-मेल उन्हें भी आया था। इसमें लिखा था कि कुवैत यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर की भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन

ई-मेल में आए नंबर पर उन्होंने कॉल किया। बात करने वाले ने खुद को जेट कर्व हायरिंग का कंसल्टेंट गौरव शर्मा बताया। उनसे रजिस्ट्रेशन के रूप में एक हजार रुपये कंपनी के खाते में जमा करवाए। इसके बाद 18 अप्रैल को उनके पास फोन आया कि उनका नाम असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चुना गया है। 20 अप्रैल की सुबह कुवैत के एक नंबर से फोन आया और उनसे फोन पर ही इंटरव्यू भी ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गौरव शर्मा का फोन आया और कहा कि वीजा सिक्योरिटी व रेजिडेंट सिक्योरिटी के लिए और रुपये जमा करने होंगे। उन्होंने बिना सोचे समझे करीब 1.22 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा कर दिए। इसके बाद उनसे फिर से पैसों की मांग की गई तो उन्होंने मना कर दिया।

----
एंबेसी में सत्यापन किया तो धोखाधड़ी का चला पता
उन्होंने कुवैत एंबेसी में सत्यापन किया तो पता चला कि इस तरह की किसी भी प्रकार की जॉब कुवैत यूनिवर्सिटी ने नहीं निकाली है। यह रिपोर्ट उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी कर दी, लेकिन देर होने के कारण कोई मदद नहीं हो सकी। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में डॉ. चौबे की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed