फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheated 14.50 lakhs from a woman on the pretext of earning online

Dehradun News: ऑनलाइन कमाई का झांसा दे महिला से 14.50 लाख ठगे

Tue, 29 Aug 2023 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Cheated 14.50 lakhs from a woman on the pretext of earning online
ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला से 14.50 लाख रुपये ठग लिए। महिला को हर दिन चार से पांच हजार रुपये कमाई का झांसा दिया गया था। इसके लिए ठगों ने शुरूआत में कुछ रुपये उनके खाते में जमा भी किए।
विज्ञापन




साइबर ठगी का यह मुकदमा पटेलनगर थाने में दर्ज किया गया है। एसएचओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शिवम विहार निवासी प्रियंका जोशी को व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। इसमें किसी स्विच कंपनी का नाम बताया गया था, जिससे जुड़कर हर दिन चार से पांच हजार रुपये कमाई की बात कही गई। इसके बाद मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया, जिसे क्लिक करने के बाद वह टेलीग्राम एप से जुड़ गईं। इस पर पहले से 100 से ज्यादा लोग जुड़े थे। शुरूआत में महिला को पांच छोटे-छोटे काम दिए गए। महिला के खाते में 1500 रुपये भेजे गए।
विज्ञापन

महिला ने इसके लिए एक हजार रुपये जमा किए थे। पांच सौ रुपये की कमाई होने के बाद महिला लालच में आ गईं। उन्हें एक के बाद एक टास्क दिए गए और रुपये जमा करावाए गए। कुल मिलाकर महिला ने 14.50 लाख रुपये ठगों के खातों में जमा कर दिए। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed