{"_id":"86246f44c76bdd0665f0d9eb90a81fe0","slug":"cheapest-vegetable-counter-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में सफल हुआ सस्ती सब्जी काउंटर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में सफल हुआ सस्ती सब्जी काउंटर प्लान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 07 Nov 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति ने देहरादून वासियों को सस्ती सब्जी और फल मुहैया कराने के लिए रियायती दामों पर स्टाल लगा एक बेहतरीन शुरुआत तो की लेकिन जहां बैनर टंगा, वहां सस्ता काउंटर नहीं लगाया।
विज्ञापन
कीमतों को लेकर ग्राहकों संग कहासुनी
गेट संख्या-2 पर अन्य फल, सब्जी वाले डटे थे। इनसे कीमतों को लेकर ग्राहकों की कहासुनी भी हुई। उनका कहना था कि अगर गेट पर ही स्टाल के स्थान के संबंध में सूचना टांगी जाती तो बेहतर होता। स्टाल सुबह आठ बजे से शुरू होने थे।
विज्ञापन
ग्राहक थैला उठाए पहुंच भी गए, लेकिन यहां कोई नहीं था। तकरीबन साढ़े आठ बजे काउंटरों पर सब्जी उतारने का दौर शुरू ही हुआ था। सुबह साढ़े नौ बजे तक मशरूम, बंद गोभी, बींस, अनार और आलू ही लग पाए थे।
विज्ञापन
कुछ ऐसे भी लोग थे जो प्याज टमाटर, पालक जैसी सब्जी के लिए पहुंचे थे, वह केवल मशरूम का पैकेट ही लेकर चलते बने। आढ़ती एसोसिएशन से जुड़े अमित के अनुसार आने वाले मेलों में गेट पर स्थान संबंधी सूचना चस्पा करने का ध्यान रखा जाएगा।
अच्छी शुरुआत पर समय पर शुरू होता मेला
मंडी समिति की यह बेहतरीन पहल है, लेकिन अगर यह मेला समय पर शुरू होता तो अच्छा था। मैं जीएमएस रोड से आया हूं। सब्जी पूरी नहीं, इसलिए मशरूम लेकर जा रहा हूं। ड्यूटी पर जो जाना है।
- गजेंद्र, ग्राहक
पहले रेट तय होने से हुई सुविधा
समिति ने पहले ही मेले में बिकने वाली हर सब्जी और फलों के रेट तय कर दिए थे। सब्जी आढ़ती आशु के मुताबिक इसीलिए न खरीदने वालों को दिक्कत हुई, न बेचने वालों को।
पांच लाख का किया कारोबार
मार्जिन कम होने के बावजूद आढ़तियों ने इस मेले से पांच लाख रुपए का कारोबार किया। इसमें 40 के आस-पास काउंटर लगाए गए थे। हालांकि दावा 60 का था।
पॉलीथिन का प्रयोग नहीं, मुफ्त बांटा थैला
आढ़ती एसोसिएशन अपने वादे पर खरी उतरी। सब्जी, फल खरीदारों ने पॉलीथिन का प्रयोग नहीं किया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नरेंद्र गेरा के मुताबिक ग्राहकों को यह थैले मुफ्त बांटे गए।
...इसलिए गुरुवार को लगाया स्टाल
मंडी समिति की योजना आने वाले दो दिनों में दो बार स्टाल लगाने की है, इसीलिए सप्ताह के मध्य का दिन गुरुवार चुना, ताकि दूसरा स्टाल रविवार को लगाया जा सके।
आने वाले दिनों में बेचेंगे दाल, चावल भी
मेले के रिस्पांस से उत्साहित मंडी समिति अब आने वाले दिनों में दाल, चावल भी आढ़त के दाम पर बेचे जाने की योजना बना रही है। समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह के अनुसार आढ़तियों से बात शुरू हो गई है।
मेले में कुछ यूं हुई सब्जियों की बिक्री
सब्जी - मात्रा (क्विंटल में)
आलू - 25
प्याज - 15
टमाटर - 10
गोभी - 20
बंद गोभी - 10
लहसुन - 2
अदरक - 1.5
नींबू - 1
मशरूम - 0.4
मेले में कुछ इस तरह बिके फल
फल - मात्रा (क्विंटल में)
सेब - 15
अनार - 2
संतरा - 15
कीनू - 20
पपीता - 5