फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cheapest onion price in dehradun.

देहरादून में यहां मिल रही है सबसे सस्ती प्याज

Sat, 08 Aug 2015 02:10 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Aug 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
cheapest onion price in dehradun.

बाजार में आसमान छूते प्याज के दामों से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब शनिवार से निरंजनपुर पुरानी सब्जी मंडी में कुछ स्टॉलों पर प्याज 35 से लेकर 42 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिलेगा। बता दें कि बाजार में प्याज 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मंडी समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने प्याज व्यापारियों के साथ बैठक की। मंडी समिति सभागार में हुई बैठक में प्याज के दामों में आई तेजी पर चर्चा की गई। निर्णय लिया कि सस्ते प्याज के लिए मंडी में सप्ताह में रविवार को छोड़कर बाकी छह दिन 15 स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें 35 से लेकर 42 रुपये प्रति किलोग्राम तक प्याज दिया जाएगा। ये स्टॉल सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक खुले रहेंगे। इसमें कोई भी व्यक्ति एक से पांच किलोग्राम तक प्याज खरीद सकता है। बैठक में मंडी समिति के सचिव दिग्विजय सिंह देव, मंडी पर्यवेक्षक अशोक जोशी, मंडी निरीक्षक दिनेश असवाल, हरीश राम कोहली, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, दिनेश डोभाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरे तक लगेंगे स्टॉल, निर्यात रोकने की मांग

cheapest onion price in dehradun.

मंडी समिति के अध्यक्ष ने कहा कि प्याज के दामों पर आई तेजी को रोकने के लिए इसके निर्यात पर रोक लगनी चाहिए। कहा कि नासिक, राजस्थान आदि स्थानों से मंडी में प्याज आता है, लेकिन हर साल अप्रैल से सितंबर के बीच प्याज के लिए इसके भंडारण पर निर्भर रहना पड़ता है।

इससे दाम आसमान छूने लगते हैं। मंडी समिति के अध्यक्ष ने कहा कि सस्ते प्याज के लिए दशहरे तक स्टॉल लगाए जाएंगे। इस बीच प्याज की कीमतें घटीं तो इसके दामों को और कम किया जाएगा।

इन स्टॉलों पर मिलेगा सस्ता प्याज
महालक्ष्मी ट्रेडर्स दुकान संख्या 11, अनिल कुमार मित्तल बी 32, सतीश कुमार अंकित कुमार सी 32,  अनिल चड्ढा सी 42, बाबूराम राजेंद्र कुमार ए 06, गुलशन ट्रेडर्स सी 15,  ज्ञान चंद राजीव कुमार डी 29, मानक चंद कुंदन लाल सी 13, राज ट्रेडिंग कंपनी सी 50, सतपाल अरुण कुमार एक 03, सुंदरदास हरदास चड्ढा ए 04, कश्मीर फ्रूट सी 47, गुरुदेव ट्रेडर्स सी 30 आदि।  

ये है रेट
अच्छा प्याज 42 रुपये प्रति किलो
मिक्स प्याज 40 रुपये प्रति किलो
छोटा प्याज 35 रुपये प्रति किलो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed