{"_id":"8c10576e0ad627ecae7f804ec118394e","slug":"cheaper-onion-available-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां मिल रही है 'सस्ती' प्याज, जल्दी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां मिल रही है 'सस्ती' प्याज, जल्दी करें
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ते प्याज की बिक्री शुरू हो गई है। इसके लिए निरंजनपुर स्थित मंडी की कुल सात दुकानों पर काउंटर लगाए गए हैं। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक इस छूट का लाभ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
मार्केट रेट से कम दर पर प्याज की बिक्री के बावजूद पहले दिन ग्राहक कम रहे। इसकी एक मुख्य वजह यह है कि जिन दुकानों पर काउंटर बनाए गए हैं, वह मंडी के भीतरी हिस्से में है।
विज्ञापन
इससे सस्ते प्याज के पते तक ग्राहकों कीसीधे पहुंच नहीं बन पा रही। बता दें कि शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति की आढ़तियों, थोक व्यापारियों के साथ हुई बैठक में काउंटर खोले जाने पर निर्णय हुआ था। यहां से 55 रुपये प्रति किलो प्याज बेची जा रही है।
विज्ञापन
इन दुकानों पर खोले गए हैं काउंटर
ए-3, ए-4, सी-11, सी-15, सी-50, डी-29, डी-42
मंडी गेट पर बैनर से सूचित करेंगे
प्याज की सस्ती बिक्री वाले काउंटरों के बारे में ग्राहकों को बैनर लगाकर सूचित किया जाएगा। यह बैनर मंडी गेट पर ही लगाया जाएगा। इसमें उल्लेख होगा कि किन-किन दुकानों से सस्ती प्याज ली जा सकती है।
-अजय डबराल, मंडी निरीक्षक
प्याज के ग्राहक नहीं
आम महीने में प्याज की एक दिन की बिक्री 70-75 प्रतिशत तक होती है। अब यह घटकर 20-25 प्रतिशत रह गई है। जैसा तय हुआ था 55 रुपये प्रति किलो प्याज दे रहे हैं, पर ग्राहक नहीं हैं।
-राजेश, (डी-29 शाप काउंटर)
हम तो 50 रुपये प्रति किलो भी दे रहे
पहले दिन 15-20 ग्राहक आए। 55 रुपये किलो उन्हें दे रहे हैं। सावन का महीना होने की वजह से बिक्री थोड़ी कम है। कुछ को 50 रुपये प्रति किलो भी दिया है। अब भी दे रहे हैं।
-मनोज, (डी-42 शाप काउंटर)