फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chausingya khadu born in uttarakhand

उत्तराखंड में चार सींगों वाली पवित्र भेड़ ने लिया जन्म

Wed, 09 Jul 2014 10:04 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Wed, 09 Jul 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
chausingya khadu born in uttarakhand

उत्तराखंड की प्रसिद्ध श्री नंदा देवी राजजात यात्रा की अगवानी करने वाले चौसिंग्या खाडू (चार सींगों वाली भेड़) का जन्म घाट ब्लॉक के सूंग गांव में हुआ है।

विज्ञापन


मंगलवार रात्रि को मां नंदा के भाई द्यो सिंह के पश्वा सुतोल निवासी मेहरबान सिंह और मां नंदा के सिद्धपीठ कुरूड़ के पुजारी मुंशी चंद्र गौड़ को सपने में दिखा कि सूंग गांव के केदार सिंह की भेड़ों में से एक चौसिंग्या खाडू पैदा हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार को मेहरबान सिंह और मुंशी चंद्र चौसिंग्या खाडू की पहचान के लिए सूंग गांव पहुंचे।

नंदादेवी यात्रा की अगवानी करता है खाडू

chausingya khadu born in uttarakhand

यहां खोजबीन के बाद केदार सिंह की भेड़ों में चौसिंग्या खाडू की पहचान की गई। सिद्धपीठ कुरूड़ के पुजारी मंशाराम गौड़ ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के आधार पर चौसिंग्या खाडू के तिलक की तिथि शीघ्र तय कर ली जाएगी।

गौरतलब है ‌कि चौसिंग्या खाडू नंदा देवी राजजात यात्रा की अगवानी करता है।

श्री नंदा राजजात यात्रा आगामी 18 अगस्त से विभिन्न पड़ावों से होकर छह सितंबर को होगी। यात्रा से पहले चौसिंग्या खाडू के पैदा होने की खबर से आस पास के इलाकों में खुशी का माहौल है।

चौसिंग्या खाडू की यह है मान्यता

chausingya khadu born in uttarakhand

धार्मिक मान्यता के अनुसार चौसिंग्या खाडू को मां नंदा का देव रथ माना जाता है। यह 12 वर्ष में नंदा देवी के मायके के क्षेत्र में पैदा होता है।

खाडू की पीठ पर लादकर मां नंदा के सामान को कैलाश तक पहुंचाया जाता है। होमकुंड से खाडू को पूजा-अर्चना के बाद कैलाश के लिए अकेले ही रवाना कर दिया जाता है, जिसका आज भी नंदा के भक्त परंपरा के रूप में निर्वहन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed